फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: कार के शीशे पर डंडे मारकर नशा तस्करों को पकड़ा, 25 किलो गांजा पत्ती बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव बड़ोपल में हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एचएसएनसीवी) की सिरसा इकाई ने कार सवार दो नशा तस्करों को 25 किलो 60 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

आरोपी तस्करों ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। इस पर टीम ने डंडों से कार के शीशे तोड़कर आरोपी तस्करों को पकड़ा। फिलहाल सदर पुलिस ने मामला दर्ज करे जांच शुरू की है।
मंगलवार दोपहर गांव बड़ोपल में हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की सिरसा टीम सूचना के आधार पर पुलिस के साथ टॉप फैमिली ढाबा के पास पहुंची। वहां पर कार खड़ी थी। पुलिस टीम को देखकर कार सवारों ने भागने का प्रयास किया।
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों ने आगे का शीशा और चालक साइड का शीशा डंडे से तोड़ दिया और कार को रुकवाया। चालक साइड में बैठे युवक ने अपना नाम राकेश कुमार व दूसरे ने देवीलाल बताया गया। टीम ने जब कार की जांच की तो उसमें से दो पैकेट बरामद हुए। इनमें से 25 किलो 60 ग्राम गांजा पत्ती बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी तस्कर भिवानी के गांव बड़वा निवासी राकेश कुमार व खेड़ी बरखी जिला हिसार निवासी देवीलाल के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
त्रिपुरा से हुई थी गांजा की सप्लाई



जांच अधिकारी ने बताया कि गांजा की सप्लाई त्रिपुरा के अगरतला से हुई थी। त्रिपुरा से दिल्ली में सप्लाई पहुंची और इसके बाद भिवानी लाया गया। यहां से आरोपी अस्तर राकेश और देवीलाल सप्लाई कर रहे थे। मामले में आरोपी राकेश को पूछताछ के लिए 8 दिन और देवीलाल को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से मुख्य सप्लायर के बारे में पूछताछ होनी है।

पवन कुमार

पवन कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें