फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नशा तस्कर ने गिरफ्तारी से बचने के लिए घग्गर नदी में लगाई छलांग

Tue, 12 Nov 2024 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। उपमंडल के गांव ढाणी कलोठा में मंगलवार को नशा तस्करी में नामजद एक आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम को देखकर आरोपी ने पास से ही गुजर रही घग्गर नदी में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद सदर थाना अध्यक्ष ओमप्रकाश ने ग्रामीणों की मदद से आरोपी को घग्गर नदी से बाहर निकाला और उसे रतिया के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया।
विज्ञापन

उक्त आरोपी का पुलिस निगरानी में इलाज चल रहा है और छुट्टी मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने 19 अक्तूबर को गांव पिलछियां में छापेमार कार्रवाई कर गांव के सतनाम सिंह से छह कट्टों में 121 किलो 300 ग्राम चूरापोस्त बरामद किया था। पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो उसने बताया था कि ढाणी कलोठा निवासी सुखी व गुरविंदर सिंह भी उसके साथ तस्करी का काम करते हैं।
सुखी अपनी गाड़ी बोलेरो कैंपर में छह कट्टे चूरापोस्त लेकर आया था, जिसको तीनों ने मिलकर खेत में लगे टयूबवेल पर बने कमरे में बेचने के लिए रख दिया। सदर थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि पुलिस टीम ने सतनाम सिंह को गिरफ्तार कर तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के साथ मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक आरोपी सुखी कलोठा ढाणी में अपने घर में आया हुआ है। इस पर सदर थाना अध्यक्ष ओमप्रकाश के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई और रेड करने के लिए उसके गांव रवाना हुई। जानकारी के अनुसार, सुखी की ढाणी के पास से ही घग्गर नदी गुजरती है। जब पुलिस टीम उसको गिरफ्तार करने के लिए ढाणी के पास पहुंची तो सुखी ने पुलिस से बचने के लिए घग्गर नदी में छलांग लगा दी।
विज्ञापन


चूरापोस्त तस्करी के मामले में नामजद सुखी को गिरफ्तार करने के लिए उसके गांव गए थे। पुलिस टीम को देखकर उसने घग्गर नदी में छलांग लगा दी। उसको ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाल लिया गया और नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जैसे ही इलाज के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से छुट्टी दी जाएगी, उसे गिरफ्तार कर मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी। - ओमप्रकाश, थाना अध्यक्ष।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें