फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: दमकोरा-जमालपुर रोड पर रोडवेज बस धंसी, क्रेन की मदद से निकाली

Tue, 12 Nov 2024 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
दमकोरा जमालपुर रोड पर धंसी बस
विज्ञापन
टोहाना। जिले में पहली बार छाए कोहरे के दौरान गांव दमकोरा से जमालपुर की तरफ जाने वाले रास्ते पर रोडवेज बस धंस गई। गनीमत यह रही कि बस पलटी नहीं, वरना बस में सवार यात्रियों को चोट लग सकती थी। क्रेन की मदद से बस को बाहर निकाला गया और इसके बाद फतेहाबाद रूट पर भेजा गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सुबह करीब साढ़े पांच बजे रोडवेज बस फतेहाबाद के लिए रवाना हुई। जमालपुर फाटक पर ओवरब्रिज का निर्माण होने के चलते रास्ते को बंद किया गया है। सुबह करीब 6 बजे जब बस दमकोरा से जमालपुर की तरफ जाने वाले रास्ते की तरफ जाने लगी तो कुछ समय बाद बस का एक साइड का टायर धंस गया। इसके चलते तुरंत यात्रियों को बस से उतारा गया और उन्हें दूसरी बस से फतेहाबाद रवाना किया गया। क्रेन की मदद से करीब एक घंटे बाद धंसी हुई बस को बाहर निकाला गया। इसके बाद बस फतेहाबाद की ओर रवाना हुई।
मार्केटिंग बोर्ड ने सड़क को बताया भारी वाहनों के लिए अनफिट
गौरतलब है कि करीब दो महीने पहले फतेहाबाद से चंडीगढ़ जाने वाली रोडवेज बस इसी रोड पर पलट गई थी, जिससे 14 सवारियों को चोट भी आई थी। मार्केटिंग विभाग के अधिकारियों द्वारा चेतावनी बोर्ड लगाकर इस रास्ते से भारी वाहनों का आवागमन बंद करने के लिए कहा गया था। इसके बावजूद बड़े वाहनों की आवाजाही यहां बंद नहीं हुई। रोडवेज के चालक भी बसों को यहां से लेकर जाने से बाज नहीं आ रहे हैं। हालांकि, अब रोडवेज विभाग के अधिकारियों ने सभी बस चालकों को इस रास्ते का प्रयोग नहीं करने के निर्देश दिए है। टोहाना बस अड्डा के प्रभारी सुरेश दहिया ने बताया कि सुबह के समय धंसी रोडवेज बस को क्रेन की मदद से निकाला गया। अब उक्त रोड पर बस को नहीं चलाने के संबंध में चालकों को कह दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें