फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में घर का चिराग बुझाने वालों का कटे बिजली कनेक्शन: प्रवीन काशी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। सिरसा और फतेहाबाद को नशामुक्त करने के लिए आंदोलनरत प्रवीन काशी को सैन समाज का भी समर्थन मिला। स्थानीय ठाकर बस्ती स्थित सैन धर्मशाला में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आए सैन समाज के प्रतिनिधियों ने प्रवीन काशी व उनके साथ आई टीम को आश्वस्त किया कि वे नशा तस्करों व नशा पीड़ितों की पहचान करके सरकार, प्रशासन व आंदोलन कमेटी का सहयोग जरूर करेंगे। इस दौरान सैन समाज प्रधान सुरेश सैन व नरेश कालोईया ने प्रवीन काशी, पूनमचंद रत्ति व हरदीप सिंह का स्वागत करते हुए नशामुक्त समाज निर्माण का संकल्प लिया।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रवीन काशी ने बताया कि ब्लॉक व पंचायत स्तर पर डीसी की अध्यक्षता में सीसीटीवी कैमरा युक्त नशामुक्ति केंद्र खोले जाएं। इसमें एलोपैथिक, आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक तथा काउंसलर की नियुक्ति होनी चाहिए और सेवाएं निशुल्क मिले। जिस परिवार का सदस्य प्रतिबंधित ड्रग्स का सेवन करता है और उसका परिवार इस बात को प्रशासन से छिपाता है तो प्रशासन उस परिवार को घर का चिराग बुझाने का दोषी मानते हुए उनका बिजली कनेक्शन काट दे। एक बार नशामुक्ति केंद्र में दाखिल होने के बाद अगर संबंधित व्यक्ति दोबारा नशे का सेवन करते पाया जाता है तो उसे डीसी के आदेशानुसार सुधार गृह भेजा जाए। अगर विशेष जोन चिह्नीकरण के बाद किसी वार्ड, मोहल्ले, गांव या सार्वजनिक स्थल पर साक्ष्यों के साथ प्रतिबंधित नशेे के सेवन की सूचना मिलती है तो डीसी के आदेशानुसार संबंधित क्षेत्र के वार्ड मेंबर, सभासद, सरपंच तथा थानाध्यक्ष को निलंबित किया जाए।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मांगपत्र में रखी गई मांगों को अमलीजामा पहनाने के लिए जिला प्रशासन संग सांझा प्रयास कमेटी को सिरसा-फतेहाबाद स्पेशल जोन बनाने का ड्राफ्ट तैयार करने को कहा गया है। प्रवीन काशी ने इस ड्राफ्ट को तैयार करने की मुख्य कड़ियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नशा प्रभावित सिरसा फतेहाबाद में विशेष जोन के लिए विशेष आर्थिक पैकेज की व्यवस्था होनी चाहिए। यह ड्राफ्ट पांच सूत्रीय होना चाहिए, जिसमें सबसे पहले ड्रग्स, केमिकल व चिट्टे जैसा नशा लेने वाले नागरिकों का परिवार, वार्ड, मोहल्ला एवं गांव स्तर पर वार्ड मेंबर, सभासद, सरपंच व थानाध्यक्ष चिह्नीकरण हो।
विज्ञापन

प्रवीन काशी नेे सांझा प्रयास समिति की ओर से आह्वान किया कि अगर फतेहाबाद व सिरसा को नशामुक्त बनाने के लिए बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों, राजनेताओं, पत्रकारों व विद्यार्थियों के पास कोई और सुझाव है तो वह समिति को अपने सुझाव भेज सकते हैं। इस अवसर पर राजकुमार सैन, सोनू सैन, विनोद सैन, सुरेश, मुकेश, सुरेंद्र, नंद किशोर, ज्योति सैन, दीपक सैन, आत्माराम, रत्न सैन, विनोद चौहान, संजय सैन, मेवा सिंह, रोशन सैन, हरदीप आजाद, मनोज सैन सहित सैन समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें