फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: ड्रग विभाग ने गांव नागपुर में किया मेडिकल स्टोर का निरीक्षण

Wed, 14 May 2025 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
गांव नागपुर में मेडिकल हॉल का निरीक्षण करते हुए ड्रक कंट्रोल अधिकारी धीरज कुमार। स्त्रोत- पुलिस - फोटो : सप्लाई आने के दौरान पाइप लाइन के लीकेज से निकलता पानी।
विज्ञापन
रतिया। जिला ड्रग कंट्रोलर धीरज कुमार अपनी टीम के साथ मंगलवार को गांव नागपुर पहुंचे और मेडिकल स्टोर का रिकॉर्ड जांचा। इस दौरान टीम ने 4 दवाइयां के सैंपल भरे, जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा जाएगा।
विज्ञापन

ड्रग कंट्रोलर धीरज कुमार ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में मेडिकल हॉल पर नशीली दवाइयां बिकने की सूचना मिल रही थी। इसे लेकर ही लगातार क्षेत्र में मेडिकल हॉल का निरीक्षण किया जा रहा है। मंगलवार को भी गांव नागपुर में एक मेडिकल हॉल का निरीक्षण किया गया है। हालांकि जांच में मेडिकल हॉल पर नशे में प्रयुक्त होने वाली कोई दवा नहीं मिली लेकिन गुणवत्ता की कमी की आशंका के चलते 4 दवाओं के सैंपल भरे हैं। इन सैंपल को जांच के लिए लैब भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें