फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: 50 से अधिक गांवों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित

विज्ञापन
टोहाना में जलघर में पानी सप्लाई के लिए लगाया गया जनरेटर
विज्ञापन
फतेहाबाद। बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के चलते टोहाना शहर और जिले के 50 से अधिक गांवों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित रही। शुक्रवार को भी बिजली संकट के कारण ग्रामीणों को पानी की कमी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

हालात संभालने के लिए कहीं जनरेटर से मोटरें चलाकर पानी पहुंचाया गया तो कहीं सामाजिक संस्थाओं ने टैंकरों से टंकियां भरवाईं। टोहाना शहर में पेयजल आपूर्ति बनाए रखने के लिए जनरेटर की मदद ली गई। बिजली आपूर्ति बाधित रहने से जलघरों से नियमित पानी की सप्लाई प्रभावित होने की आशंका के बीच विभाग को वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ी।
गांव भिरड़ाना में श्री श्याम वेलफेयर सोसायटी ने टैंकरों के जरिये टंकियां भरवाईं। इससे ग्रामीणों को पानी की किल्लत से कुछ राहत मिली।जनस्वास्थ्य विभाग के जल संरक्षण अधिकारी शर्मा चंद लाली ने बताया कि हालात संभालने के लिए कुछ स्थानों पर जनरेटर चलाए गए। सामाजिक संस्थाएं भी टैंकरों के माध्यम से पानी पहुंचाने में मदद कर रही हैं।
विज्ञापन

-

दूसरे दिन भी हड़ताल, बिगड़े हालात
बिजली कर्मचारियों की लगातार दूसरे दिन जारी हड़ताल का असर ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक देखने को मिला। बिजली आपूर्ति बाधित होने से जलघरों और पेयजल व्यवस्था से जुड़ी मोटरें नहीं चल पाईं। इसके चलते कई गांवों में पानी की सप्लाई प्रभावित हुई। गर्मी और रोजमर्रा की जरूरतों के बीच पानी की कमी ने ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा दी।

टोहाना में जलघर में पानी सप्लाई के लिए लगाया गया जनरेटर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें