फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पेयजल-बिजली संकट पर टूटा लोगों का धैर्य, डेढ़ घंटे तक रोके रखी सड़क

Thu, 21 May 2026 10:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद रोड पर समस्या के समाधान के लिए सड़क रोक खड़ीं महिलाएं। 
विज्ञापन
टोहाना। शहर के वार्ड-16 में पिछले कई दिनों से चल रही पीने के पानी की किल्लत से गुस्साए लोगों का धैर्य वीरवार शाम जवाब दे गया। पानी और बिजली के संकट से परेशान लोगों ने टोहाना-फतेहाबाद रोड पर करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगाया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जाम की सूचना पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को समझाने-बुझाने का प्रयास शुरू किया।
विज्ञापन

लोग बोले-शहर में रहकर भी गांवों से बदतर हैं हालात : प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे वार्ड निवासी लाभ सिंह, सूरज, महेंद्र, संतोष और कमला ने प्रशासनिक व्यवस्था पर सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हमारा वार्ड शहर का हिस्सा है लेकिन यहां की मूलभूत सुविधाएं गांवों से भी बदतर हैं।
हमारी बस्ती शहर से सटी होने के बावजूद बिजली की आपूर्ति ग्रामीण फीडर से जोड़ी गई है। स्थिति यह है कि हल्की आंधी आने पर भी खंभे गिर जाते हैं जिससे पांच-पांच दिनों तक बिजली और पानी की सप्लाई ठप रहती है।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांगों में वार्ड-16 में पीने के पानी की आपूर्ति तुरंत बहाल की जाए और बिजली की लाइन को ग्रामीण क्षेत्र से हटाकर शहर की मुख्य लाइन से जोड़ा जाए। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि वे टैक्स शहर का देते हैं इसलिए उनके साथ गांवों जैसा व्यवहार बंद होना चाहिए। जन स्वास्थ्य विभाग के जेई मुख्तियार सिंह मौके पर पहुंचे और तुरंत पानी सप्लाई को शुरू करवा दिया। इसके बाद लोगों ने जाम खोल दिया। यह जाम शाम 4:40 बजे लगा था और करीबन 6 बजे खोल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें