फतेहाबाद। क्रीड़ा भारती की बैठक रविवार को एमएम कॉलेज फतेहाबाद में प्रांत मंत्री डॉ. राजेंद्र कड़वासरा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में खेल प्रबंधक, खेल अनुशासन, भारत और अन्य क्षेत्रों की खेल पद्धतियों का तुलनात्मक अध्ययन करते हुए विचार विमर्श किया गया।
बैठक में खेल क्षेत्र की समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में डॉ. राजेन्द्र कड़वासरा ने एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगाने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने खिलाड़ी के लिए खान-पान, ब्रह्मचर्य का महत्व एवं उच्च चरित्र निर्माण की आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर फतेहाबाद जिला की कार्यकारिणी के गठन को लेकर भी चर्चा की गई।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से डॉ. रामगोपाल काजल को क्रीडा भारती फतेहाबाद का जिलाध्यक्ष व मैना पारीका को महिला जिलाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। बैठक में प्रांत क्रीड़ा केंद्र प्रमुख सतीश पूनिया, डॉ. रामगोपाल, गुलजार खान, प्रदीप कुमार कोच, विकास ढाका एथलीट, रामनिवास जांगड़ा फुटबाल, रवि कुमार कुश्ती कोच नोहर, हरजिंद्र सिंह एथलेटिक्स कोच आदि मौजूद रहे।