फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में बनाई जा रही दो मंजिल, सफर हो रहा खतरनाक

Mon, 14 Sep 2026 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। राजस्थान के गोगामेड़ी की ओर जाते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। राजस्थान के हनुमानगढ़ स्थित गोगामेड़ी मंदिर जा रहे श्रद्धालु यातायात नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। कई ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर लोहे की पाइप और अन्य सामान से अस्थायी ऊपरी मंजिल बनाई गई है। इस पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु सफर कर रहे हैं।
विज्ञापन

गोगामेड़ी मेले के चलते फतेहाबाद और पंजाब क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु राजस्थान जा रहे हैं। कई श्रद्धालु समूह बनाकर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से यात्रा कर रहे हैं। लंबी दूरी के इस सफर में ट्रॉलियों में क्षमता से अधिक लोगों को बैठाया जा रहा है।
कई स्थानों पर ट्रॉलियों के ऊपर अस्थायी ढांचा बनाकर श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था की गई है। यात्रा के दौरान लोग ट्रॉली के किनारों और ऊपरी हिस्से पर बैठकर सफर करते नजर आ रहे हैं। इससे वाहन का संतुलन बिगड़ने की आशंका रहती है।
विज्ञापन

अचानक ब्रेक लगने, वाहन अनियंत्रित होने या सड़क पर कोई अवरोध आने पर ऊपरी हिस्से में बैठे लोग नीचे गिर सकते हैं। ट्रैक्टर-ट्रॉली की ऊंचाई बढ़ने से उसके पलटने का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में श्रद्धालु अपनी सुरक्षा के साथ दूसरे राहगीरों की जान भी जोखिम में डाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें