फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: डोर टू डोर कचरा उठान बंद आज बिगड़ सकते हैं हालात

Sun, 03 May 2026 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। रविवार को हड़ताल के दौरान धरने पर बैठे नगरपरिषद कर्मचारीस्त्रोत संघ
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले के पांच शहरों में तीन दिन से सफाई नहीं हो रही है। यहां तक डोर टू डोर कचरा उठान गाड़ियां भी वार्डों में नहीं जा रही है। टोहाना में रविवार को कर्मचारियों ने गाड़ियों की हवा निकाल दी। शनिवार को फतेहाबाद में भी विवाद हुआ था। ऐसे में घरों से तीन दिनों से कचरा कलेक्शन नहीं हो रहा है और सेकेंडरी प्वाइंटों पर ढेर लग रहे हैं। तीन दिन में ही पांच शहरों में करीब 450 टन कचरा जमा हो चुका है।
विज्ञापन


नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगर परिषद के कर्मचारियों ने हड़ताल को 5 मई तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। सफाई कर्मचारियों के साथ-साथ कार्यालय स्टाफ के भी आंदोलन में शामिल होने से शहर की प्रशासनिक और सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। पिछले तीन दिनों से जारी हड़ताल के कारण फतेहाबाद शहर के सभी 27 वार्डों में कचरा उठान का काम ठप पड़ा है।

फतेहाबाद नगर में रोजाना करीब 40 टन कचरा निकलता है जो फिलहाल सड़कों और गलियों के कोनों पर जमा हो रहा है। बाजारों और आवासीय मोहल्लों में कूड़े के ढेर लग गए हैं। इनसे उठने वाली दुर्गंध ने राहगीरों और स्थानीय निवासियों को परेशान कर दिया है। कई मुख्य मार्गों पर कचरा फैलने के कारण आवाजाही में भी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


-

भूख हड़ताल पर बैठे कर्मचारी

रविवार को हड़ताल की अध्यक्षता इकाई प्रधान नरेश राणा ने और मंच संचालन सचिव ओम प्रकाश लोट ने किया। फायर ब्रिगेड के दो कर्मचारी जय सिंह और महेंद्र कुमार भूख हड़ताल पर बैठे। इस दौरान रमेश तुषामड, विजय ढाका, वीरू रत्ती, राजा राम चौहान, गुरदयाल भट्टी और ब्लॉक प्रधान राजपाल मित्ताथल ने कर्मचारियों को संबोधित किया। कर्मचारी नेताओं ने आरोप लगाया कि समान काम-समान वेतन के मुद्दे पर अदालत का फैसला आने के बावजूद सरकार इसे लागू करने में टालमटोल कर रही है। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी मांगों का समाधान नहीं निकाला गया तो सांकेतिक हड़ताल को अनिश्चितकालीन में बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें