फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: भाई-भाभी को शव मत छूने देना...वीडियो वायरल कर युवक ने फंदा लगा दी जान

Fri, 13 Feb 2026 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
आलोक फाइल फोटो
विज्ञापन
रतिया। प्रेमिका से शादी के लिए परिवार के सदस्यों की सहमति नहीं मिलने से आहत एक युवक ने वीरवार देर रात 2 बजे सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने के बाद फंदा लगाकर जान दे दी। बड़े भाई और भाभी से नाराज उत्तर प्रदेश के औरेया निवासी आलोक ने वीडियो में कहा कि शव गांव पहुंचे तो इन्हें छूने भी न दिया जाए। शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया। देर शाम तक इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई थी। पुलिस ने मतृक के परिजनों को सूचना भिजवा दी है।
विज्ञापन

सिटी थाना प्रभारी पुष्पा सिहाग ने बताया कि औरेया जिले के गांव मुरही निवासी आलोक फतेहाबाद रोड पर सरदूलगढ़ कैंची चौक स्थित एक आरओ सर्विस सेंटर पर नौकरी करता था।
वह अपने छोटे भाई अनुराग के साथ सेंटर की छत पर बने कमरे में ही रहता था। वीरवार रात आलोक खाना खाने के बाद नीचे बने कमरे में सोने चला गया। सुबह अनुराग उठकर आया तो देखा कि आलोक का शव पंखे से बंधे फंदे से लटका था। उसने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

कुछ ही देर में सिटी थाना पुलिस व सीन ऑफ क्राइम टीम मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारा। थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि आलोक का उसके बड़े भाई की साली के साथ पिछले 3 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था और उससे शादी करना चाहता था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें