फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सावित्री’ बनीं फतेहाबाद की दो महिलाएं, खुद की किडनी दे बचाई जान

विज्ञापन
अरविंद कौर अपने पति जीएस मल्होत्रा के साथ - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। भागदौड़ भरी जिंदगी में आज अपनों के लिए ही समय नहीं है। इसके कारण तनाव बढ़ने से परिवार टूट रहे हैं। लेकिन इससे कहीं दूर शहर की दो ऐसी महिलाएं हैं जिन्होंने अपनी जिंदगी दांव पर लगाकर पति को नया जीवन दिया है और आज भी दोनों अपने पति के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं। ये महिलाएं हैं सेवानिवृत्त वाइस प्रिंसिपल वीना भ्याणा और जगजीवनपुरा मोहल्ला निवासी अरविंद कौर। अरविंद कौर जिला अग्रणी बैंक पंजाब नेशनल बैंक के सेवानिवृत्त सहायक प्रबंधक जीएस मल्होत्रा की पत्नी हैं। दोनों का कहना है कि अपनों के साथ के बिना कुछ नहीं है। आज पति साथ हैं तो दोनों की जिंदगी में खुशियां है।
विज्ञापन

शिक्षिका वीना भ्याणा की जुबानी उनकी कहानी
शिक्षा विभाग से वाइस प्रिंसिपल के पद से सेवानिवृत्त हुईं वीना भ्याणा बताती हैं कि 2013 में पति एलआर भ्याणा का बीपी हाई होने के कारण दोनों किडनियां फेल हो गई। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में दाखिल करवाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद कहा कि दोनों किडनियां फेल हो चुकी हैं और जल्द से जल्द बदलनी पड़ेगी। अस्पताल में किडनी उपलब्ध नहीं है। अगर जल्द नहीं बदली गई तो परेशानी बढ़ सकती है। इसके बाद वह अपनी किडनी देने के लिए तैयार हो गई। सैंपल लिए गए तो पति एलआर भ्याणा का ब्लड सैंपल एबी पॉजिटिव मिला और खुद का ओ नेगटिव मिला। करीब एक माह तक अन्य टेस्ट और काउंसलिंग हुई। जिसमें वह सही पाई गई। इसके बाद डॉक्टरों ने उसकी एक किडनी पति को ट्रांसप्लांट कर दी। इसके बाद से दोनों स्वस्थ हैं। पति भी एमएम कॉलेज से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। तीन बेटियां ही है जो कि विवाहित हैं। अब दोनों समाज सेवा में समय बीता रहे हैं।
जीएस मल्होत्रा के लिए दूसरी पत्नी लेकर आई नया जीवनदान
जिला अग्रणी बैंक से सहायक प्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त हुए गुरजीत सिंह मल्होत्रा के लिए उनकी दूसरी पत्नी नया जीवनदान लेकर आई जब अपनों ने साथ छोड़ दिया था। पहली पत्नी की हांसी के पास सड़क दुर्घटना में 4 मई 1997 में मौत हो गई थी। इसके बाद 5 अक्तूबर 2010 अरविंद कौर दूसरी पत्नी के रूप में उनके जीवन में आई। अरविंद कौर बताती है कि उनके पहले पति की बीमारी के कारण मौत हो गई थी। परिवार की सलाह पर 2010 में गुरजीत सिंह मल्होत्रा के साथ शादी की। बेटी अर्शदीप भी साथ थी। शादी के चार माह बाद पति जीएस मल्होत्रा की दोनों किडनियां डॉक्टरों ने डैमेज घोषित कर दी। डॉक्टरों ने किडनी ट्रांसप्लांट करने के लिए कहा। यह सुनकर झटका लगा। इस दौरान परिवार के लोग और कुछ नजदीकी लोग भी पीछे हट गए। इसके बाद वह अपनी किडनी देने के लिए तैयार हुई। डॉक्टरों ने जांच के बाद किडनी देने के लिए सहमति दे दी। 28 मार्च 2014 को ऑपरेशन हुआ और पत्नी की किडनी जीएस मल्होत्रा को ट्रांसप्लांट कर दी गई। अरविंद कौर कहती हैं कि पति नौकरी से सेवानिवृत्त हो चुके हैं और अब उनके बिजनेस में साथ दे रही हैं। जीएस मल्होत्रा का कहना है कि इस मुश्किल की घड़ी में उन लोगों की असलियत भी सामने आई जो एक-एक घंटा मेरे साथ फोन पर बात करते थे और घर भी आना-जाना था। लेकिन अरविंद कौर मेरे लिए नया जीवन बनकर आई और अब तक जो जिंदगी जी रहा हूं उसकी बदौलत जी रहा हूं।

वीना भ्याणा अपने पति एलआर भ्याणा के साथ- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें