फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: दो घंटे हड़ताल पर डॉक्टर, नहीं काटी गई ओपीडी पर्ची, मरीज झेलते रहे परेशानी

Fri, 28 Nov 2025 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में वीरवार को सुबह 9 बजे से लेकर 11 बजे तक डॉक्टर हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के आह्वान पर दो घंटे की हड़ताल पर रहे।
विज्ञापन

इसके चलते नागरिक अस्पताल में डेंटल विभाग और कंसल्टेंट को छोड़कर अन्य ओपीडी सेवाएं बंद रहीं। अस्पताल में सुबह 9 बजे से लेकर 11 बजे तक ओपीडी पर्ची भी नहीं काटी गई। ओपीडी बंद रहने से उपचार के लिए आए मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ी।
पर्ची न काटने को लेकर भी मरीज कर्मचारियों से उलझते दिखे। कर्मचारियों ने कहा कि 11 बजे के बाद ही ओपीडी पर्ची काटी जाएगी। अस्पताल में चर्म रोग, मनोरोग, ईएनटी, सर्जन, हड्डी रोग, नेत्र रोग विशेषज्ञ की ओपीडी बंद रही। अस्पताल में रोजाना 1000 से 1200 मरीजों की ओपीडी होती है। हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के जिला प्रधान डॉ.भरत सहारण, डॉ.जेपी ने कहा कि एसएमओ की सीधी भर्ती को लेकर डॉक्टर हड़ताल पर हैं। सुबह 9 बजे से 11 बजे तक ओपीडी सेवाएं बंद रखी गई हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार एसएमओ की सीधी भर्ती करने जा रही है। ये बिल्कुल गलत है और बाकी पदोन्नति पाने वाले डॉक्टरों के साथ भविष्य से खिलवाड़ है। अगर एसएमओ की सीधी भर्ती हुई तो मेडिकल ऑफिसर को प्रमोशन नहीं मिल पाएगी। जो पहले ही सालों से एसएमओ की पदोन्नति के इंतजार में हैं। एसोसिएशन का कहना है कि सरकार ने एक बार पहले भी एसएमओ की सीधी भर्ती करना चाहती थी। तब सभी ने रोष जताया, तो उस पर रोक लग गई। अब सरकार ने दोबारा से नोटिफिकेशन आया है। इसलिए सभी डॉक्टरों में रोष है।
विज्ञापन

जिले में एसएमओ के पद खाली हैं। पांच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर एसएमओ नहीं हैं। यहां तक उप सिविल सर्जन के भी 8 में से 6 पद खाली हैं। फतेहाबाद नागरिक अस्पताल में एसएमओ के दो, टोहाना में एक पद खाली है। भट्टूकलां, भूना, भूथनकलां, जाखल और बड़ोपल में एसएमओ के पद खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें