फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: डॉक्टर छुट़्टी पर, इलाज के लिए भटकते रहे मरीज

Tue, 23 Dec 2025 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में जांच के लिए रजिस्ट्रेशन करवाती गर्भवती।
विज्ञापन
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में मंगलवार को कई विशेषज्ञ छुट्टी पर रहे। इसके चलते मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ी। अस्पताल में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत शिविर लगाया गया। लेकिन यहां पर भी महिला रोग विशेषज्ञ न होने के कारण जांच के लिए आई गर्भवती को परेशानी उठानी पड़ी। प्रसूता वार्ड में तैनात महिला मेडिकल ऑफिसर की ड्यूटी शिविर में लगाई गई। एलएमओ ने गर्भवती की जांच की और हाई रिस्क प्रेगेंसी चिह्नित की गई। अस्पताल में दो महिला रोग विशेषज्ञ है लेकिन दोनों ही मंगलवार को अवकाश पर रहे।
विज्ञापन

वहीं अस्पताल में ईएनटी की ओपीडी भी बंद रही। ईएनटी पिछले दो दिन से अवकाश पर है। इसके अलावा हड्डी रोग विशेषज्ञ की ड्यूटी दूसरी जगह शिविर में होने के कारण यहां ओपीडी बंद रही। एनसीडी क्लीनिक इंचार्ज कंसल्टेंट डॉ.संगीता अबरोल भी अवकाश पर रही। वहीं बुधवार से चर्म रोग विशेषज्ञ की ओपीडी भी तीन दिनों के लिए बंद रहेगी। नागरिक अस्पताल में रोजाना 1100 से 1200 मरीजों की ओपीडी होती है।
-
सीएमओ कार्यालय में दूसरे दिन भी हुई दस्तावेजों की जांच
सिविल सर्जन कार्यालय में एटीएफ भर्ती को लेकर मंगलवार को भी वंचित उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच की गई। दस्तावेज वेरिफिकेशन के लिए चार कमेटियों का गठन किया गया। दस्तावेजों की जांच के बाद विभाग अब रद्द उम्मीदवारों के नाम की सूची जारी करेगा। इसके बाद मेरिट सूची जारी होगा। भर्ती करीब डेढ़ साल से अटकी हुई है। एटीएफ के लिए एम्स बजट जारी करेगा। नशा पीड़ितों को इसका फायदा होगा। टोहाना में एटीएफ शुरू होने के बाद उपचार के लिए फतेहाबाद आने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
कई डॉक्टर छुट्टियों पर हैं, लेकिन फिर व्यवस्था बनाई गई है कि मरीजों को परेशानी न हो सके।
-डॉ.बुधराम, सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें