फतेहाबाद। कबाड़ के व्यापार के नाम पर महिला से 64 लाख रुपये से ज्यादा की धोखाधड़ी करने का आरोप है। महिला की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आर्थिक अपराध शाखा ने जांच की। जांच के बाद अब साइबर क्राइम थाने में एक महिला समेत 6 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
मामले में महिला की 20 नवंबर को शिकायत मिलने के बाद पुलिस की इकोनॉमिक सेल ने पहले जांच की। इसके बाद अब साइबर थाना में मूलरूप से पंजाब के जालंधर निवासी निर्मल उर्फ मन्नत, उसके पति पवन शर्मा, निर्मल के ससुर कमलेश, उनके रिश्तेदार साहिल, सोनी और मेहुल चौधरी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एसपी के नाम दी शिकायत में टोहाना के प्रेम नगर निवासी महिला मीता गुप्ता ने बताया है कि वह अपने पति से अलग होकर बेटे व बेटी के साथ रहती है। निर्मल उसकी दोस्त है। आरोप है कि निर्मल और उसके पति पवन ने उसे कबाड़ के व्यापार में निवेश करके कम समय में अधिक लाभ का प्रलोभन देकर विश्वास में लिया।