फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: डॉक्टर्स क्रिकेट क्लब बरवाला ने जीता मुकाबला

Mon, 06 Jul 2026 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विजेता टीम को सम्मानित करते हुए डॉ ​शिव सचदेवा। स्त्रोत- प्रवक्ता।
विज्ञापन
टोहाना। रतिया रोड स्थित अनाज मंडी क्रिकेट मैदान में रविवार को खेले गए मैत्री क्रिकेट मैच में डॉक्टर्स क्रिकेट क्लब बरवाला ने चंद्रशेखर आजाद क्लब को हराकर शानदार जीत दर्ज की। मुकाबले के बाद उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. शिव सचदेवा ने पहली गेंद खेलकर मैच का शुभारंभ किया। टॉस जीतने के बाद डॉक्टर्स क्रिकेट क्लब बरवाला ने पहले फील्डिंग चुनी और पूरे मैच में प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। मैच में शानदार गेंदबाजी के लिए डॉ. गौरव को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, दीपक को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, संजय को सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक तथा संदीप को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
डॉ. शिव सचदेवा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और कहा कि खेल शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के साथ अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का भी विकास करते हैं। उन्होंने कहा कि नियमित खेल गतिविधियों से कार्यक्षमता बढ़ती है तथा मोटापा, मधुमेह और हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा कम होता है।
विज्ञापन

खेल तनाव दूर कर सकारात्मक सोच विकसित करने में भी सहायक हैं। इस अवसर पर कर्मवीर ठाकुर, डॉ. विंकल गुलाटी, भीम, अक्षदीप, नानक, हैरी, अमन, सुभाष, दिलबारा, साहिल, सन्नी सहित दोनों टीमों के खिलाड़ी और खेल प्रेमी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें