फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: अस्पताल में नहीं मिले डॉक्टर और फार्मासिस्ट, कारण बताओ नोटिस जारी

Fri, 24 Jul 2026 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
नागरिक हॉस्पिटल का निरीक्षण करते हुए एसडीएम सुरेंद्र सिंह ,स्त्रोत पीआरओ
विज्ञापन
रतिया। नागरिक अस्पताल के निरीक्षण के दौरान एक डॉक्टर और फार्मासिस्ट के ड्यूटी पर नहीं मिलने पर एसडीएम सुरेंद्र सिंह ने विभाग को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने शुक्रवार को अस्पताल पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और विभिन्न रजिस्टरों की जांच की।
विज्ञापन

एसडीएम ने अस्पताल के वार्डों, मरीजों के उपचार, दवा भंडार, शौचालय और साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने उपचाराधीन मरीजों से बातचीत कर स्वास्थ्य सुविधाओं और इलाज संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। नशा मुक्ति वार्ड में मरीजों से बातचीत करते हुए एसडीएम ने उन्हें नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने मरीजों से दवाइयों की उपलब्धता, चिकित्सकों के उपचार और अस्पताल की अन्य सुविधाओं के बारे में फीडबैक लिया। दवा स्टोर के निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने दवाइयों के स्टॉक और उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को जरूरी दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कर्मचारियों को समय पर ड्यूटी पहुंचने और जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से पालन करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उप सिविल सर्जन डॉ. भरत सिंह, डॉ. गिरीश सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें