फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: डीएमसी ने अतिक्रमण व गंदगी फैलाने पर दिए कार्रवाई के आदेश

Thu, 28 Aug 2025 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
भूना। नए बस स्टैंड के पास मौके का निरीक्षण करते हुए डीएमसी संजय बिश्नोईस्त्रोत नगर पालिका
विज्ञापन
भूना। वीरवार देर शाम डीएमसी संजय बिश्नोई ने शहर में अतिक्रमण और गंदगी को लेकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नगर पालिका अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क किनारे बनाए गए रैंप तुरंत हटाए जाएं और अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई हो।
विज्ञापन


उन्होंने स्पष्ट कहा कि शहर की सुंदरता और यातायात व्यवस्था को प्रभावित करने वाले किसी भी तरह के अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।निरीक्षण के दौरान नगर पालिका सचिव दीपक कुमार ने बताया कि शहर में अतिक्रमण हटाने को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। श्याम विहार कॉलोनी और ढाणी सांचला रोड पर खेतों से आ रहे बारिश के पानी को रोकने को लेकर भी अधिकारियों के साथ गहन मंथन किया गया।

डीएमसी ने शहर में पॉलिथीन की अवैध बिक्री पर नाराजगी जताते हुए सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पॉलिथीन पर पूरी तरह रोक जरूरी है। निरीक्षण के दौरान पालिका अभियंता नरेंद्र सिंह पंवार, अकाउंटेंट रोहतास कुमार, भूप सिंह, गुप्तचर विभाग के रमेश कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें