फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बायोमेडिकल वेस्ट खुले में फेंका, अस्पताल पर 10 हजार जुर्माना

Thu, 28 Aug 2025 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में खुले में फैंका जा रहा कचरास्त्रोत नगर परिषद कार्यालय
विज्ञापन
फतेहाबाद। नगर परिषद ने शहर के भट्टू रोड पर एसबीआई मोड पर स्थित एक निजी अस्पताल पर बायोमेडिकल वेस्ट खुले में फेंकने पर नोटिस जारी कर 10 हजार रुपये जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन


नगर परिषद अधिकारियों को इस बारे में वीडियो मिली थी। इसमें महिला कर्मचारी कचरा खुले में फेंक रही थी। इस कचरे में बायोमेडिकल वेस्ट भी था। टीम ने कार्रवाई करते हुए संबंधित अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई की है। वहीं टीम ने ताऊ देवीलाल मार्केट में सड़क पर बजरी, क्रशर रखने पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। विभाग की तरफ से नोटिस भी दिया गया था। इसके अलावा थाना रोड पर दुकानदार को खुले में कूड़ा फेंकने पर एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।

-

नगर परिषद की तरफ से डोर टू डोर कचरा उठान गाड़ी जाती है लेकिन बावजूद इसके खुले में कचरा डाला जा रहा है। ऐसे में नोटिस देकर जुर्माना लगाया जा रहा है। इसके अलावा कोई भी अस्पताल में खुले में बायोमेडिकल वेस्ट नहीं फेंक सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- सतपाल सैनी, सीएसआई, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें