फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: डीएमसी-ईओ फील्ड में उतरे, पकड़वाए बेसहारा पशु

Thu, 28 Aug 2025 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के मॉडल टाउन में पशु पकड़वाने के निर्देश देते हुए डीएमसीस्त्रोत नगर परिषद
विज्ञापन
फतेहाबाद। हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान के तहत बुधवार रात 9 बजे जिला नगर आयुक्त संजय बिश्रोई, ईओ राजेंद्र सोनी टीम के साथ फील्ड में उतरे और बेसहारा पशुओं को पकड़ने का अभियान चलाया। टीम ने शहर के भट्टू रोड, अंजलि कॉलोनी, योग नगर में बेसहारा पशु पकड़वाए। टीम ने रात को करीब 10 पशु पकड़े।
विज्ञापन


भट्टू रोड पर टीम को पशु पकड़ने में टीम मशक्कत करनी पड़ी। अंजलि कॉलोनी में डीएमसी ने खुद खड़े होकर पशु पकड़वाए। हालांकि नगर परिषद ने शहर में पशुओं को पकड़ने का ठेका निजी एजेंसी को दिया हुआ है। एजेंसी को करीब 1012 रुपये प्रति पशु के हिसाब से भुगतान किया जा रहा है। अधिकारियों की माने तो अगस्त माह में 144 पशु पकड़े गए हैं। टीम में सीएसआई सतपाल सैनी, सिटी टीम लीडर कुमार सौरभ, एसआई महेश मौजूद रहे।

-

अवैध रूप से होर्डिंग लगाने पर आठ प्रतिष्ठानों पर जुर्माना

जिला नगर आयुक्त संजय बिश्नोई को रात को निरीक्षण के दौरान शहर में अवैध रूप से होर्डिंग लगे मिले। इस पर ईओ को तुरंत संबंधित को नोटिस देकर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए। नगर परिषद कार्यालय ने आठ प्रतिष्ठानों को नोटिस दिए है। इसमें कुलदीप शर्मा फाइनेंशियल, रॉयल बुटिक हिसार, अल्ट्रा क्लीन फतेहाबाद, पिज्जा हट, श्रीकृष्णा हेल्थ केयर मॉडल टाउन, मैसर्ज डोमिनॉज, विटल क्लूज, श्रीराम स्पोर्ट्स फिटनेस सेंटर शामिल है। नगर परिषद ने इन पर पांच हजार रुपये जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन


-

मॉडल टाउन में स्ट्रीट वेंडिंग जोन बनाने की तैयारी

जिला नगर आयुक्त टीम के साथ बुधवार रात को मॉडल टाउन में पहुंचे। यहां पपीहा पार्क का निरीक्षण किया। स्ट्रीट वेंडर के साथ बैठक की और कहा गीला व सूखा कचरा के लिए अलग-अलग डस्टबिन रखें। बड़े शहरों की तर्ज पर पपीहा पार्क के सामने स्ट्रीट वेंडिंग जोन बनाया जाएगा। इसको लेकर योजना तैयार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें