फतेहाबाद। सब्जी मण्डी में व्यापारियों को संबोधित करते महाशक्ति चैरिटेबल ट्रस्ट संस्थापक भवानी स
फतेहाबाद। महाशक्ति चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से नशा मुक्त समाज अभियान के तहत शुक्रवार को नशा मुक्ति यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा सुबह 9 बजे अनाज मंडी से शुरू होगी और सरकारी अस्पताल रोड, कबीर बस्ती, गुरुनानकपुरा होते हुए रतिया चुंगी पर समाप्त होगी।
यात्रा को गांव बीघड़ की दोनों पंचायतों के अलावा फतेहाबाद की सब्जी मण्डी आढ़ती एसोसिएशन ने समर्थन देने की घोषणा की। गांव बीघड़ में आयोजित कार्यक्रम में दोनों पंचायतों के सरपंच मनोज कुमार व हरिकृष्ण कटारिया के नेतृत्व में ग्रामीणों ने ट्रस्ट संस्थापक भवानी सिंह का स्वागत करते हुए इस अभियान से जुड़ने की घोषणा की। यात्रा के माध्यम से लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
ग्रामीणों ने कहा कि वे 29 अगस्त को फतेहाबाद में निकाली जाने वाली नशा मुक्ति यात्रा में बढ़चढ़ कर भाग लेंगे। इस अवसर पर डॉ. सीआर वर्मा, मनीष वर्मा, रवि सदस्य, दारा सिंह सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। इसके अलावा फतेहाबाद सब्जी मण्डी आढ़ती एसोसिएशन ने भी इस अभियान को समर्थन दिया। सब्जी मण्डी के प्रधान सीताराम, मोहरी राम ग्रोवर, हरीश कुमार, बंटी सुखीजा सहित अन्य व्यापारियों ने इस मुहिम की सराहना की।