फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: अपने पैतृक गांव किरढ़ान के सरपंच को मंडल आयुक्त गीता भारती दिलाएंगी शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले के गांवों, खंड विकास कार्यालयों व जिला स्तर पर पंचायती राज प्रतिनिधियों का शनिवार को शपथ ग्रहण समारोह होगा। अपने पैतृक गांव किरढ़ान के सरपंच राजेश भिचर को हिसार मंडल की आयुक्त गीता भारती शपथ दिलाने पहुंचेंगी। वहीं, गांव गोरखपुर के सरपंच मनदीप योगी को जिले के पूर्व डीसी और पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के डायरेक्टर प्रदीप डागर शपथ दिलाएंगे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिले के 257 सरपंचों को गांव में ही, पंचायत समिति के 143 सदस्यों को खंड विकास एवं पंचायत कार्यालयों और जिला परिषद के 18 सदस्यों को जिप कार्यालय में शपथ दिलाई जाएगी।
ग्राम संरक्षक नहीं आए तो स्कूल मुखिया दिलाएंगे शपथ
यूं तो प्रदेश सरकार ने सरपंचों को शपथ दिलाने के लिए ग्राम संरक्षकों की ड्यूटी लगाई है। प्रदेश के आईएएस व एचसीएस अधिकारियों को एक-एक गांव गोद देकर उन्हें ग्राम संरक्षक का नाम दिया हुआ है। मगर अधिकांश आईएएस व एचसीएस अधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचना मुश्किल ही माना जा रहा है। इसलिए प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर पहले से ही गांव के सबसे बड़े स्कूल के प्रिंसिपल को शपथ दिलाने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। अगर कोई आईएएस या एचसीएस अधिकारी गांव में नहीं आएगा तो प्रिंसिपल ही शपथ दिलाएंगे।
विज्ञापन

जिला परिषद सदस्यों को डीसी दिलाएंगे शपथ
जिला परिषद कार्यालय में डीसी जगदीश शर्मा नवनिर्वाचित 18 जिला पार्षदों को शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह में पार्षदों के परिवार व चुनिंदा समर्थकों को ही जाने की अनुमति रहेगी। इसके अलावा जाखल व टोहाना के पंचायत समिति सदस्यों को टोहाना के एसडीएम प्रतीक हुड्डा, भूना के पंचायत समिति सदस्यों को नगराधीश सुरेश कुमार, भट्टू के पंचायत समिति सदस्यों को ज्ञानचंद लांग्यान, फतेहाबाद व नागपुर के पंचायत समिति सदस्यों को एसडीएम राजेश कुमार शपथ दिलाएंगे।
कोट
गांव किरढ़ान में मंडल आयुक्त गीता भारती शपथ दिलाने आएंगी। जिन गांवों में ग्राम संरक्षक नहीं पहुंचेंगे, वहां उस गांव के सबसे बड़े स्कूल के प्रिंसिपल शपथ दिलाएंगे।
विज्ञापन

जगदीश शर्मा, उपायुक्त, फतेहाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें