फतेहाबाद। कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से 17 नवंबर को जिला स्तरीय जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय स्तर के तीन पदाधिकारी शिरकत करेंगे। कार्यक्रम को लेकर स्थानीय स्तर पर तैयारियां की जाएंगी।
विज्ञापन
पार्टी समर्थक राधेश्याम सोनी ने बताया कि कार्यक्रम में कॉकरोच जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह-संयोजक आशुतोष रांका, राष्ट्रीय सह-संयोजक सौरव दास तथा राष्ट्रीय संगठन सह-प्रभारी दीपक बालियान भट्टू रोड स्थित गीता धर्मशाला में पहुंचेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जनसंवाद दोपहर 12 बजे से शुरू होकर 3 बजे तक चलेगा। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी स्थानीय नागरिकों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के लोगों के साथ सीधा संवाद करेंगे।