फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: एमएम कॉलेज में 21 जून को होगा जिला स्तरीय नौवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

Tue, 06 Jun 2023 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करती उपायुक्त मन
विज्ञापन
फतेहाबाद। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को मनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। उपायुक्त मनदीप कौर ने अधिकारियों के साथ बैठक करके 21 जून को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों की समीक्षा की। जिला स्तर पर नौवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस एमएम कॉलेज में सुबह 7 बजे से 8 बजे तक मनाया जाएगा। इसके अलावा रतिया व टोहाना में उपमंडल स्तरीय व ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन

आयुष विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने के लिए शेड्यूल भी जारी कर दिया है। उस शेड्यूल के अनुसार विभिन्न प्रकार की गतिविधियां अनेक स्थानों पर आयोजित करवाई जाएंगी। उपायुक्त मनदीप कौर ने बताया कि 9 से 11 जून को जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के लिए योग प्रशिक्षण शिविर होगा। ये शिविर ब्लॉक व जिला स्तर पर लगाए जाएंगे। 19 जून को रिहर्सल भी करवाई जाएगी। इसी दिन योगा प्रतीकात्मक मैराथन भी हाेगी, जो पंचायत भवन से शुरू होकर आयोजन स्थल तक होगी। यह प्रतीकात्मक मैराथन लोगों के बीच योग के प्रति जागरूकता का संदेश लेकर चलेगी।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में जिला स्तर पर 21 जून को होने वाली अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में उपायुक्त, भूना ब्लॉक के कार्यक्रम में एडीसी डॉ. ब्रह्मजीत सिंह रांगी, नागपुर ब्लॉक में सीटीएम सुरेश कुमार, भट्टू ब्लॉक में एसडीएम राजेश कुमार, जाखल ब्लॉक में डीएमसी संजय बिश्रोई, टोहाना ब्लॉक में एसडीएम प्रतीक हुड्डा व रतिया ब्लॉक में एसडीएम जगदीश चंद्र उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें