फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस को लेकर जिलास्तर पर भी हेल्पलाइन नंबर जारी

विज्ञापन
सीएमओ डॉ मनीष बंसल - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
जिले में कोरोना वायरस की स्थिति को लेकर स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक सीएमओ डॉ. मनीष बंसल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें कार्यालय के सभी उच्चाधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। सिविल सर्जन ने जिले में कोरोना वायरस की स्थिति की समीक्षा कर वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों और प्राइवेट अस्पतालों को एडवाइजरी जारी की है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर 011-23978046 हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। इसी प्रकार से प्रदेश स्तर पर 8558893911 और जिला सर्विलांस इकाई फतेहाबाद में 01667-297291 हेल्पलाइन नंबर स्थापित किया गया है। सीएमओ डॉ. मनीष बंसल ने सभी चिकित्सकों को ओपीडी में मास्क पहन कर बैठने की हिदायत दी है, ताकि आम जनता में जागरूकता फैल सके।
बैठक में चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि अगर कोई कोरोना वायरस लक्षण से संभावित केस आता है तो उसे 28 दिन तक निगरानी में रखा जाए। संभावित मरीज की सूचना तुरंत सिविल सर्जन कार्यालय में उपलब्ध करवाए तथा आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट करें। सीएमओ ने बताया कि कोरोना वायरस व स्वाइन फ्लू की गंभीर स्थिति को देखते हुए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए है, जिस पर मरीज जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक जिले फतेहाबाद में कोरोना वायरस से किसी भी व्यक्ति के प्रभावित होने की रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। सीएमओ ने आम जनता से अपील है कि कोई व्यक्ति इस वर्ष चाइना जा कर आया है, और उसमें कोरोना वायरस के लक्षण दिखते हैं तो इसकी सूचना उसे स्वयं आकर सिविल सर्जन कार्यालय या अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र को देनी चाहिए अथवा हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें।

स्वास्थ्य विभाग फतेहाबाद द्वारा कोरोना वायरस की जागरूकता को लेकर जारी पम्फलैट की प्रति।- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें