फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: किसानों को अनुदान पर गेहूं-चने का बीज मिलना हुआ शुरू

Sat, 26 Sep 2026 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद का सहकारी बीज केंद्र। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले के किसानों के लिए रबी सीजन की फसलों की तैयारी के लिए हरियाणा बीज बिक्री केंद्र के काउंटरों पर गेहूं, चना और सरसों का प्रमाणित बीज पहुंच गया है। किसानों को यह बीज अनुदान पर उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन

गेहूं और चने का बीज लेने के लिए किसानों को आधार कार्ड तथा ओटीपी के माध्यम से सत्यापन करवाना होगा। इसके साथ ही किसान का मेरी फसल, मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण होना भी जरूरी है। संबंधित प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही किसानों को निर्धारित अनुदान के तहत बीज उपलब्ध कराया जाएगा।
गेहूं के बीज की कीमत 40 किलोग्राम प्रति बैग 1080 रुपये निर्धारित की गई है। किसानों को प्रमाणित बीज उपलब्ध कराने का उद्देश्य रबी सीजन में फसलों की बेहतर पैदावार के साथ गुणवत्तापूर्ण बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। वहीं बीज की बिक्री शुरू होने के बाद किसानों ने काउंटरों पर पहुंचकर अपनी जरूरत के अनुसार बीज लेना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

-
इन किस्मों का पहुंचा बीज
हरियाणा बीज वितरण निगम के काउंटर इंचार्ज राहुल ने बताया कि चने की दो किस्मों का बीज भी निगम के काउंटरों पर पहुंच गए हैं। इनमें एचसी-6 और एचसी-7 किस्में शामिल हैं। चने का बीज 16 किलोग्राम की पैकिंग में उपलब्ध है जिसकी कीमत 1220 रुपये प्रति पैकिंग बताई गई है। इसी तरह किसानों के लिए सरसों का प्रमाणित बीज भी उपलब्ध कराया गया है। सरसों की आरएच-725 और आरएच-1424 किस्मों का बीज पहुंचा है। दोनों किस्मों की 2 किलोग्राम की पैकिंग 270 रुपये में उपलब्ध कराई जा रही है।

किसानों को मिली राहत
शिवालय मार्केट में स्थित में हरियाणा बीज वितरण निगम के पर पहुंचे किसान रामबीर, सुभाष, दिलबाग और अजीत सिंह ने बताया कि अनुदान पर प्रमाणित बीज मिलने से उन्हें रबी सीजन की बिजाई में आर्थिक राहत मिलेगी। वहीं, कृषि विभाग विभाग का प्रयास है कि पात्र किसानों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत समय पर बीज उपलब्ध कराया जा सके ताकि बिजाई के सीजन में उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। किसानों से अपील की गई है कि बीज खरीदते समय अधिकृत काउंटरों से ही प्रमाणित बीज लें और खरीद की रसीद अवश्य प्राप्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें