फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad: सड़क निर्माण की वीडियो बनाने पर विवाद, दुकानदार ने सरपंच के रिश्तेदार पर फेंका तेजाब

Tue, 23 Jul 2024 03:33 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

दुकानदार ने बहस शुरू कर दी और गंगाराम पर ज्वलनशील पदार्थ तेजाब फेंक दिया। जिससे वह आगे और पीछे से झुलस गया। घटना के बाद दुकानदार मौके से फरार हो गया। वहीं घटना के बाद किसान संगठन से जुड़े लोगों ने बड़ोपल चौकी के बाहर धरना दे दिया है।
विज्ञापन
पीड़ित दुकानदार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद के गांव भोडा होश्नाक में सड़क निर्माण की वीडियो बनाने के विवाद में सरपंच के रिश्तेदार पर परचून दुकानदार ने तेजाब फेंक दिया। जिससे व्यक्ति बुरी तरह से झुलस गया। व्यक्ति को गंभीर हालत में सीएचसी बड़ोपल ले जाया गया और फिर अग्रोहा मेडिकल रेफर किया गया है। झुलसा व्यक्ति किसान संगठन से जुड़ा बताया जा रहा है। जिससे चलते किसान संगठन के सदस्यों ने बड़ोपल चौकी के बाहर धरना शुरू कर दिया है और आरोपी दुकानदार पर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


तेजाब से व्यक्ति की पीठ, जांघ आदि जल गई है। मामले के मुताबिक गांव भोड़ा होशनाक निवासी संदीप कुमार ने बताया कि गांव में इंटरलोकिंग सडक़ का निर्माण कार्य चल रहा है। दुकानदार कृष्ण कुमार काम की वीडियो बनाकर ले आया। मामले को लेकर मिस्त्री ने सरपंच रमेश कुमार को सूचना दी।

सूचना के बाद रमेश कुमार, सुरेश ठेकेदार, रिश्तेदार गंगाराम उर्फ रामनिवास को लेकर दुकानदार के पास पहुंचे और वीडियो बनाने का कारण पूछा, इस दौरान दुकानदार ने बहस शुरू कर दी और गंगाराम पर ज्वलनशील पदार्थ तेजाब फेंक दिया। जिससे वह आगे और पीछे से झुलस गया। घटना के बाद दुकानदार मौके से फरार हो गया। वहीं घटना के बाद किसान संगठन से जुड़े लोगों ने बड़ोपल चौकी के बाहर धरना दे दिया है और आरोपी दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज करके गिरफ्तारी की मांग कर रहे है।
विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार
मामले को लेकर सूचना आई है। व्यक्ति को अग्रोहा मेडिकल ले जाया गया है। टीम ब्यान लेने के लिए गई हुई है। ब्यान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। -कुलदीप कुमार, सदर थाना प्रभारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें