फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सोफे की दिहाड़ी पर दुकानदार और मिस्त्री में विवाद, दोनों पक्षों पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव बीघड़ में सोफे की दिहाड़ी को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए हैं। मामले में दोनों पक्षों की शिकायत पर सदर थाना में अलग-अलग मामला दर्ज किया गया है। वहीं एक पक्ष ने दुकान में घुसकर कैंची से सोफे को काटने व दूसरे पक्ष ने जातिसूचक गाली देने और मारपीट करने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव बीघड़ निवासी सतनाम सिंह ने बताया कि उसकी फतेहाबाद रोड पर सतनाम फर्नीचर के नाम से दुकान है। हिसार के गांव साहू निवासी राजेश ने करीब तीन साल पहले दुकान पर सोफे बनाने का काम किया था। आरोप है कि उसने मजदूरी के अलावा घर की मजबूरी बताकर 15 हजार रुपये ले लिए। आरोप है कि 25 दिसंबर को आरोपी राजेश को सोफा बनाने के लिए बुलाया था। आरोप है कि उसने पिछला हिसाब करने के लिए कहा तो राजेश ने 5950 रुपये दिहाड़ी मांगी और पिछले हिसाब को लेकर एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करवाने की धमकी दी। आरोप है कि आरोपी ने वर्कशॉप में घुसकर सोफे को कैंची से काट दिया और भाग गया। सदर पुलिस ने सतनाम की शिकायत पर आरोपी राजेश के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
वहीं सदर पुलिस ने मिस्त्री राजेश की शिकायत पर आरोपी सतनाम के खिलाफ एससीएसटी एक्ट और मारपीट के आरोप में मामला दर्ज किया है। मिस्त्री राजेश ने आरोप लगाया कि उसने दो दिन सोफा बनाने का काम किया था। उसकी दो दिन की दिहाड़ी 5950 रुपये बनती थी। लेकिन सतनाम ने कहा कि 2500 रुपये ही दिहाडी दूंगा जो कि उसने लेने से मना कर दिया। इसके बाद उसने वर्कशॉप में जाकर सोफे को कट मार दिया और पेट्रोल पंप के पास चला गया। आरोप है कि इसके बाद सतनाम तीन से चार युवकों के साथ कार पर आया और उसके साथ मारपीट की और भाग गए। इसके बाद उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से रेफर कर दिया गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें