फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: रतिया के संजय गांधी चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरे किए जाएंगे दुरुस्त

Wed, 17 Dec 2025 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
सिद्धांत जैन, पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
फतेहाबाद। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने 11 दिसंबर को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित बैठक में दिए गए सुझावों को गंभीरता से लिया। उन्होंने सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने क्षेत्रों में किराये पर रह रहे प्रवासी व्यक्तियों और दुकानों पर कार्यरत कर्मचारियों का अनिवार्य चरित्र सत्यापन किया जाए। किसी भी प्रकार की संदिग्धता पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति को उसके मूल थाना क्षेत्र की पुलिस के हवाले किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने चौकी प्रभारी और सुरक्षा प्रभारियों को विशेष तौर पर जिले में आए कश्मीरी युवकों का चरित्र सत्यापन अनिवार्य करने के लिए कहा। किसी भी संदिग्ध गतिविधि पाए जाने पर उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। रतिया के संजय गांधी चौक पर लगे खराब सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त करवाने के लिए नगर पालिका रतिया को पत्राचार किया गया है।

जाखल में बढ़ेगी गश्त

जाखल क्षेत्र में सुरक्षा और गश्त बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए हैं। यातायात प्रभारी (एमटीओ) को थाना जाखल में एक राइडर मोटरसाइकिल उपलब्ध कराई जाएगी। सभी थाना और चौकी प्रभारियों को रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर पूर्ण नियंत्रण रखने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें