रतिया मीटिंग में निर्देश देते हुए उपमंडल अधिकारी कुलदीप सिंह ,संवाद
रतिया। पंचायती राज विभाग के उपमंडल अधिकारी कुलदीप सिंह ने मासिक बैठक आयोजित कर खंड में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में कर्मचारियों और ठेकेदारों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
बैठक के बाद कुलदीप सिंह ने विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान ठेकेदारों को निर्देश दिए गए कि निर्माण कार्यों में उच्च गुणवत्ता की सामग्री का इस्तेमाल सुनिश्चित किया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश भी दिए। देरी की स्थिति में नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
कनिष्ठ अभियंताओं को निर्देशित किया गया कि वे निर्माण कार्य अपनी निगरानी में करवाएं और सामग्री के नमूने जांच के लिए लैब भेजें। जांच में कमी पाए जाने पर संबंधित पक्ष के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान कनिष्ठ अभियंता मनोज कुमार, सुशील कुमार, प्रदीप कुमार, कपिल कुमार, सुनील कुमार, जगदीप सिंह, संदीप सोहल और प्रिंस कुमार आदि मौजूद रहे।