फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा : चालक की हत्या से पहले आरोपियों ने पी थी शराब, फिर स्कॉर्पियो से कुचला था

Sat, 08 Feb 2025 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव काजलहेड़ी निवासी चालक सुभाष की हुई हत्या मामले में पकड़े गए आरोपी दो भाई व उसके दोस्त से रिमांड के दौरान पुलिस ने स्कॉर्पियो बरामद की है। ये गाड़ी चबलामोरी के खेत में से बरामद की है। आरोपियों ने सुभाष को गाड़ी से कुचला फिर हथियार से हमलाकर उसकी हत्या की थी।
विज्ञापन

सदर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह बताया कि पूछताछ में सामने आया है कि आरोपियों ने हत्या से पहले शराब पी थी और मृतक को पिलाई गई थी। इसके बाद हत्याकांड को अंजाम दिया था। हत्या के बाद शव को राजस्थान में नहर में फेंक दिया था। पुलिस के मुताबिक अभी हथियार बरामद नहीं हो पाए हैं। आरोपियों ने हथियारों को भी नहर में फेंक दिया था।
पुलिस ने तीन दिन के रिमांड के दौरान आरोपियों को राजस्थान ले जाकर निशानदेही करवाई। रिमांड खत्म होने के आरोपी गांव काजलहेड़ी निवासी विष्णु, लादेन व मताना निवासी रितिक को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि अभी तक शव बरामद नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें