फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सड़क पर सजी अनुशासन की कतार, थाना रोड पर ट्रैफिक व्यवस्था ने बदली वाहनों की चाल

Mon, 13 Jul 2026 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के हंस मार्केट में लगाए गए ट्रैफिक कोण संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस ने रविवार को थाना रोड पर नया प्रयोग शुरू किया है। हंस मार्केट से जवाहर चौक तक सड़क पर प्लास्टिक के ट्रैफिक कोन लगाकर उन्हें रस्सी से जोड़ा गया है जिससे वाहन चालक निर्धारित लेन में चल सकें।
विज्ञापन

पुलिस ने सुबह आठ बजे ट्रैफिक कोन लगवाने का काम शुरू कराया क्योंकि उस समय सड़क पर यातायात का दबाव नहीं रहता। फिलहाल यह व्यवस्था तीन-चार दिन के परीक्षण के तौर पर लागू की गई है। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस यातायात संचालन का आकलन करेगी। जरूरत पड़ने पर इसमें बदलाव किए जाएंगे। परिणाम संतोषजनक रहने पर ट्रैफिक कोन स्थायी रूप से लगाए जाएंगे।
करीब पांच वर्ष पहले मुख्य बाजार में सेंटर पार्किंग व्यवस्था लागू की गई थी लेकिन दुकानदारों के विरोध के बाद इसे थाना रोड और हंस मार्केट से हटा दिया गया था। अब नए प्रयोग से बाजार में जाम की समस्या कम करने की कोशिश की जा रही है। लगभग एक किलोमीटर लंबे बाजार में बेतरतीब वाहन खड़े होने से अक्सर जाम लग जाता था। नई व्यवस्था से वाहनों का आवागमन दोनों ओर अधिक व्यवस्थित रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन

-
10 से 15 फीट पर रखवाए ट्रैफिक कोन
ट्रैफिक पुलिस ने हंस मार्केट के बीच में प्लास्टिक के ट्रैफिक कोन लगाए हैं। इन कोन को थोड़ी-थोड़ी दूरी पर रखा गया है और बीच में रस्सी बांधी गई है ताकि कोई बीच में से न निकल सके। इसी तरह थाना रोड पर महाराजा अग्रसेन चौक से जवाहर चौक की तरफ भी ट्रैफिक कोन स्थापित किए गए हैं।
-
लघु सचिवालय से की गई शुरुआत
यातायात पुलिस ने इस व्यवस्था की शुरुआत लघु सचिवालय से की है। चार दिन पहले यहां पर ट्रैफिक कोन रखवाए गए थे। ट्रैफिक पुलिस अगले तीन-चार दिनों तक इस नई व्यवस्था की निगरानी करेगी। इसके बाद इसे स्थायी रूप दिया जाएगा।
-

- धर्मशाला रोड पर भी लागू होगी व्यवस्था
ये व्यवस्था अभी थाना रोड और हंस मार्केट में लागू की गई है। इसके बाद इसे धर्मशाला रोड और कबीर बस्ती तक भी विस्तारित किया जाएगा। रविवार को ट्रैफिक कम होने के कारण सोमवार को स्कूल खुलने पर स्कूल बसों और अन्य बड़े वाहनों के आवागमन का विशेष रूप से आंकलन किया जाएगा। यदि कोन की दूरी बढ़ाने या घटाने की आवश्यकता हुई तो उसमें भी बदलाव किए जाएंगे। दुकानदारों और आमजन के सहयोग के बिना ट्रैफिक व्यवस्था नहीं सुधर सकती है।
विज्ञापन

- जय सिंह, ट्रैफिक थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें