फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: खिलाड़ियों के अभ्यास में बाधा बने जर्जर हॉल की अब 45 लाख रुपये से बदलेगी सूरत

Thu, 15 Oct 2026 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिला मुख्यालय के खेल मैदान में बना मल्टीपर्पज हॉल जिसकी मरम्मत के लिए एस्टीमेट तैयार 
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिला मुख्यालय के खेल स्टेडियम में बने मल्टीपर्पज हॉल की जर्जर हालत सुधारने के लिए खेल विभाग ने करीब 45 लाख रुपये का एस्टीमेट तैयार किया है। बजट मंजूरी के लिए फाइल मुख्यालय भेजी गई है। स्वीकृति मिलने के बाद हॉल की मरम्मत करवाई जाएगी।
विज्ञापन

मल्टीपर्पज हॉल में कुश्ती और जिम्नास्टिक के खिलाड़ी अभ्यास करते हैं। यहां खेल प्रतियोगिताओं और अन्य गतिविधियों का आयोजन भी होता है। लंबे समय से मरम्मत नहीं होने के कारण हॉल के कई हिस्से खराब हो चुके हैं। इससे खिलाड़ियों को अभ्यास के दौरान परेशानी उठानी पड़ रही है।
हॉल की सीलिंग और शेड की हालत खराब है। प्राकृतिक रोशनी के लिए लगाई गई खिड़कियां भी टूट चुकी हैं। इसके अलावा कुश्ती और जिम्नास्टिक के अभ्यास के लिए बिछाया गया लकड़ी का फर्श कई जगह से क्षतिग्रस्त हो गया है। ऐसे में खिलाड़ियों को अभ्यास करने में दिक्कत होती है।
विज्ञापन

खेल विभाग ने हॉल की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मरम्मत और सुधार कार्यों का एस्टीमेट तैयार करवाया है। प्रस्तावित राशि से सीलिंग, शेड, फर्श और अन्य खराब हिस्सों की मरम्मत की जाएगी। फिलहाल बजट स्वीकृति का इंतजार है। मुख्यालय से मंजूरी मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी कर काम शुरू करवाया जा सकेगा। इससे खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।

मल्टीपर्पज हॉल में फर्श, छत व अन्य चीजें काफी खराब हो चुकी हैं। इनको ठीक करवाने के लिए 45 लाख रुपये का एस्टीमेट तैयार किया है। इस राशि से हॉल के खराब हिस्सों की मरम्मत और जरूरी सुधार कार्य करवाने की योजना है। बजट उपलब्ध करवाने के लिए प्रस्ताव मुख्यालय को भेज दिया है।
- विष्णु दास, जिला खेल अधिकारी, फतेहाबाद।

फतेहाबाद। जिला मुख्यालय के खेल मैदान में बना मल्टीपर्पज हॉल जिसकी मरम्मत के लिए एस्टीमेट तैयार 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें