फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: युवाओं को आकर्षित कर रही डिजिटल घड़ियां

Wed, 14 Jan 2026 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
घडी खरीदने आए ग्राहक से बातचीत करते जितेंद्र। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

टोहाना। हाल के वर्षों में स्मार्ट वॉच की बिक्री में काफी वृद्धि देखने को मिली है। लोगों के हाथ में पुरानी की जगह स्मार्ट वॉच ने ले ली है, खासकर युवा वर्ग जो खेलों के प्रति रुचि रखते हैं। इन घड़ियों में समय के अलावा वाइस रिकॉर्डर, ब्लूटूथ, स्टेप मैपिंग, बीपी जांच, और फोन उठाने जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो इन्हें और भी आकर्षक बनाते हैं।
पिछले तीन साल से स्मार्ट वॉच की बढ़ती लोकप्रियता के चलते शहर की लगभग 30 दुकानों में हर महीने दो लाख रुपये तक की बिक्री हो रही है। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि उनके पास ज्यादातर स्मार्ट वॉच मेड इन इंडिया हैं। इनकी बिक्री बढ़ने का एक कारण यह भी है। दुकानदारों का कहना है कि स्मार्ट वॉच के इस क्रेज से बिक्री में भी काफी बढ़ोतरी हुई है। स्मार्ट वॉच का यह ट्रेंड आने वाले समय में और भी अधिक लोकप्रिय होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

दुकानदारों के पास 100 रुपये की लोकल घड़ी से लेकर 10,000 रुपये तक की स्मार्ट वॉच है। इसके अलावा उनके पास टाइटन, एचएमटी आदि कंपनी की घड़ियां भी हैं। जिनकी कीमत 15 हजार रुपये तक है।
-
दुकानदार बोले- लौट रहा घड़ियों का ट्रेंड

उनकी दुकान पर ज्यादातर युवा स्मार्ट वॉच खरीदने के लिए आते हैं। इनमें अधिकतर मेड इन इंडिया हैं। ये स्मार्ट वॉच समय के साथ, बीपी, शुगर और दिनभर में कितने कदम पैदल चले इस बारे में भी बताती है।

-धीरज गोयल, दुकानदार।



स्मार्ट वॉच का युवाओं में काफी क्रेज है। पुरानी घड़ियों का प्रचलन कम हुआ है। लेकिन जबसे कंपनियों ने घड़ियों में अलग से फीचर दिए हैं उसके बाद से घड़ियों की मांग बाजार में फिर से बढ़ी है।
विज्ञापन


- प्रवीण, दुकानदार।

-

बुजुर्गों में अभी भी पुरानी घड़ियों का क्रेज हैं। हालांकि ज्यादातर बुजुर्ग उनकी दुकान पर पुरानी घड़ी की मरम्मत के लिए आते हैं। उनको न तो स्मार्ट वॉच के बारे में पता है और न ही इसका उपयोग करना आता है।

- जितेंद्र धवन, दुकानदार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें