फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: भजनों पर झूमे श्रद्धालु, झांकियों ने मोहा मन

Wed, 22 Oct 2025 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
भट्टूकलां में विश्वकर्मा दिवस पर जागरण में झांकी प्रस्तुत करते कलाकार। संवाद
विज्ञापन
भट्टू कलां। भट्टूमंडी की श्री विश्वकर्मा मंदिर कमेटी की ओर से जागरण और भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर आयोजित हवन अनेक लोगों ने आहुति डाली।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना भी की। जागरण में विभिन्न कलाकारों ने भगवान विश्वकर्मा का भजनों के माध्यम से गुणगान किया। जागरण में कलाकारों की प्रस्तुति पर श्रद्धालु जमकर झूमे। गायक विक्रम एंड पार्टी, अवधेश सावन, नीतू झा व गीतू शर्मा ने भजनों के माध्यम से भगवान विश्वकर्मा की महिमा का गुणगान किया। वहीं अजय राधे आर्ट ग्रुप मंडी आदमपुर की ओर से शानदार झांकियां प्रस्तुत की गईं। कार्यक्रम में मार्केट कमेटी चेयरमैन प्रदीप मांडन, पंचायत समिति वाइस चेयरमैन बंसीलाल, थाना प्रभारी राधेश्याम, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि भाल सिंह जांगड़ा, सरपंच प्रतिनिधि आशु सिंगला, सतपाल, सुरेंद्र, सतपाल बंसल आदि ने शिरकत की।
उन्होंने लोगों से भगवान विश्वकर्मा के द्वारा दिखाएं गए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा जी संसार के रचियता थे। उन्होंने अपनी शिल्पकला के माध्यम से विश्व का कल्याण किया। प्रधान सुरजीत भदरेचा, उप प्रधान ओमप्रकाश सैनी, कोषाध्यक्ष धर्मपाल धीर, सचिव सोनू, सहसचिव जयवीर सहित कमेटी के सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें