फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: टोहाना और भूना ब्लॉक की ग्राम पंचायतों में 3.15 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी

Sat, 12 Sep 2026 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
पंचायती राज विभाग का कार्यालय। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। विकास एवं पंचायत विभाग की ओर से जिले के टोहाना और भूना खंड की विभिन्न ग्राम पंचायतों में विकास कार्य करवाने के लिए वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है। सरकार की ओर से इन कार्यों के लिए 3 करोड़ 14 लाख 97 हजार रुपये की राशि मंजूर की गई है।
विज्ञापन

स्वीकृत बजट से ग्रामीण रास्तों को पक्का करने, चौपालों के निर्माण व मरम्मत, शेड निर्माण सहित अन्य सार्वजनिक कार्य होंगे। स्वीकृत सभी कार्य ग्राम पंचायतों की ओर से करवाए जाएंगे। विभाग की ओर से ग्राम पंचायतों को विकास कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
इसके साथ ही कार्यों की प्रगति की नियमित निगरानी भी की जाएगी। पंचायती राज विभाग के अनुसार स्वीकृत बजट का इस्तेमाल केवल ग्राम पंचायतों के स्वामित्व वाले रास्तों और सार्वजनिक संपत्तियों पर ही किया जाएगा। निजी संपत्तियों पर किसी प्रकार का निर्माण या विकास कार्य नहीं कराया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए संबंधित ग्राम पंचायतों को हर महीने प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी। विभाग की निगरानी में कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता की समीक्षा की जाएगी। इससे संबंधित गांवों में लंबे समय से अपेक्षित विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है।
-
टोहाना खंड में ग्रामीण रास्तों पर रहेगा जोर
टोहाना खंड में स्वीकृत विकास कार्यों में सबसे अधिक कार्य ग्रामीण रास्तों को पक्का करने से संबंधित हैं। इन कार्यों के लिए गाजूवाला, बिलासपुर ढाणी, नांगला रोड, भीमेवाला, पिरथला, ठरवां, भोड़ी, धारसूल कलां, दमकोरा, जमालपुर शेखां, अकांवाली, बलियाला, डांगरा, लहरियां और इंदाछोई गांवों को शामिल किया गया है। रास्तों के पक्के होने से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और बारिश के दौरान होने वाली परेशानियों से भी राहत मिलने की संभावना है।
-
भूना खंड के दो गांवों में भी होंगे कार्य
भूना खंड में जांडली खुर्द और गोरखपुर गांवों में विभिन्न विकास कार्यों को स्वीकृति दी गई है। इनमें सार्वजनिक सुविधाओं से जुड़े निर्माण और मरम्मत कार्य शामिल हैं। इन कार्यों के पूरा होने से ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक सुविधाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
-
:: हरियाणा ग्रामीण विकास योजना के तहत जिले के गांवों में विकास कार्य होने का टेंडर लगा है। इन कार्यों को जल्द पूरा करवाया जाएगा। विकास कार्य पूरे होने के बाद ग्रामीणों को कच्चे रास्तों से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

- देवेंद्र सिंह, कार्यकारी अभियंता, पंचायती राज विभाग, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें