फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: 10 करोड़ की लागत से श्मशान घाट में विकास कार्य पूरे

Fri, 28 Mar 2025 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
गांव मेहूवाला में ​स्थित श्मशान घाट में बनाया गया मुख्यद्वार। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले के 81 गांवों में शिव धाम योजना के तहत श्मशान घाट में विकास कार्य लगभग पूरे हो गए हैं। ग्रामीण क्षेत्र में श्मशान घाट और कब्रिस्तान में सुधार कार्य हुए हैं। इसके लिए पंचायती राज विभाग की 10 करोड़ 45 लाख की राशि से कार्य करवाया गया है। इससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को राहत मिली है। वहीं पहले की अपेक्षा श्मशान घाट की हालात में सुधार हुआ है।
विज्ञापन

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की ओर से राज्य में श्मशान घाट में सुधार हेतु विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया था। इसमें शिवधाम योजना के तहत गांवों में श्मशान घाटों की चहारदीवारी और अन्य मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाई गई हैं। इसमें जिले के अब तक 81 ग्राम पंचायतों में से 60 ग्राम पंचायतों ने अपने स्तर पर यह काम पूरा करवा लिया है। वहीं 15 के करीब ग्राम पंचायतों ने 90 प्रतिशत तक काम पूरा कर लिया है। इन कार्यों में चहारदीवारी, शेड, मुख्यद्वार, रास्ता व पेयजल आदि की व्यवस्था शामिल हैं।
सरकार की इस योजना से दाह संस्कार के लिए आने-जाने वाले ग्रामीणों को परेशानी न हो इसके लिए यह राशि जारी की गई है। इसकी जिम्मेदारी पंचायती राज विभाग के माध्यम से ग्राम पंचायतों को सौंपी गई है। इसमें हरियाणा ग्रामीण विकास योजना के तहत करीब 25 गांवों में श्मशान घाट तक रास्ता पक्का करवाने का कार्य भी शामिल हैं।
विज्ञापन

:: शिवधाम योजना के तहत जिले के 81 गांवों की श्मशान भूमि में विकास कार्य करवाएं गए हैं। इससे श्मशान घाट के हालात में सुधार हुआ है। वहीं कार्य को समयावधि पर पूरा किया गया है।
विज्ञापन


-देवेंद्र सिंह, कार्यकारी अभियंता, पंचायती राज विभाग, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें