ऐसा होगा ट्रंार्सफार्मर
पहले ढाणियों में ट्यूबवेलों के लिए दी जाने वाली ही सप्लाई मिल पा रही थी। जो कि केवल 8 घंटे ही मिल पाती थी। जिससे ढाणी में रहने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामाना करना पड़ता था। विद्युत निगम ढाणियों में विशेष डिजाइन के पायलट एडवांस ट्रंासफार्मर गुजरात की तर्ज पर लगवाएगा। यह ट्रांसफार्मर थ्री फेस का होगा। जब निगम को ट्यूबवेल के लिए बिजली सप्लाई देनी होगी तब वह थ्री फेस देगा।
जब उसने ट्यूबवेल की सप्लाई बंद करनी होगी तो वह सिंगल फेस देगा। जिससे ट्यूबवेल की सप्लाई बंद हो जाएगी और ढ़ाणी में गांव की तरह विद्युत सप्लाई होती रहेगी। इससे ढ़ाणी मे रहने वाले लोगों को लगभग दोगुनी बिजली सप्लाई मिल सकेगी। विद्युत निगम के एक्सीएन विजेन्द्र लांबा ने बताया कि ढाणियों में लगने वाले ट्रंासफार्मर आ चुके है तथा कुछ ढाणियों में लगा दिया गया है तथा जल्द ही बाकि ढ़ाणियो में भी लगा दिया जाएगा।