फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: उपायुक्त भारती ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर जांची व्यवस्था

Fri, 26 Jun 2026 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के अंतर्गत जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी डॉ. विवेक भारती ने फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्था जांची।
विज्ञापन

उपायुक्त ने मॉडल टाउन स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फतेहाबाद, अशोक नगर स्थित टैगोर मॉडल स्कूल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बड़ोपल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चिंदड़ व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढिंगसरा के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान डीसी ने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की प्रगति का जायजा लिया तथा मौके पर उपस्थित बीएलओ एवं सुपरवाइजरों से कार्य की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान डीसी ने बूथ स्तर पर चल रहे एसआईआर कार्यों की समीक्षा करते हुए बीएलओ को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पुनरीक्षण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही फाॅर्म भरने, दस्तावेजों के सत्यापन तथा ऑनलाइन अपलोडिंग से संबंधित प्रक्रियाओं की भी जानकारी ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें