फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: डिपो धारकों को मिली 5जी मशीन से परेशानी

Thu, 14 May 2026 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के सिरसा रोड पर विभाग के गोदाम में जमा करवाने के लिए तोल कांटे लेकर आया डिपो होल्डर। स
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिला मुख्यालय स्थित सिरसा रोड पर खाद्य आपूर्ति विभाग के गोदाम में फतेहाबाद, भट्टू कलां और भूना खंड के डिपो होल्डरों को नई 5जी मशीन और तौल कांटे दिए गए। वितरण प्रक्रिया में होल्डरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


विभाग ने पत्र जारी कर पुराने पीओएस और उससे संबंधित सामान तथा तौल कांटे जमा करने के आदेश दिए थे। वीरवार को जब डिपो होल्डर पुरानी पीओएस और तौल कांटे लेकर पहुंचे तो कर्मचारियों ने केवल पीओएस मशीन जमा की और तौल कांटे लेने से इन्कार कर दिया। वहीं, नई 5जी मशीनों के साथ तौल कांटे भी दिए गए।

पुराने तौल कांटे जमा न होने के कारण होल्डरों को दोनों तौल कांटे संभालने में कठिनाई हो रही है। इसके अलावा कुछ होल्डरों को पीओएस मशीन के साथ सही सामान नहीं दिया गया, जिससे कर्मचारी अब उस सामान के पैसे मांग रहे हैं। होल्डरों ने बताया कि वितरण प्रक्रिया में स्पष्टता न होने और कर्मचारियों के अनिश्चित रवैये के कारण उन्हें असुविधा झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन


-

अगर नहीं लगा अंगूठा, तो आंखें होगी स्कैन

मुख्यालय की ओर से डिपो होल्डर्स को दी जा रही नई 5जी मशीनों में काफी बदलाव किए गए हैं। नई 5जी मशीनाें में पहले की तरह नेटवर्क की दिक्कत नहीं होगी और इंटरनेट की स्पीड भी बढ़ेगी। वहीं इसके अलावा राशन लेते समय पहले बुजुर्गों के अंगूठा नहीं लगता है तो उसके परिवार के अन्य सदस्य को नॉमिनी बनाना पड़ता था। अब यह समस्या दूर होगी। अगर अब किसी बुजुर्ग का अंगूठा नहीं लगेगा तो उसकी आंखें स्कैन कर राशन दिया जाएगा।

-

जल्द दिया जाएगा प्रशिक्षण

खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से शुक्रवार को रतिया, टोहाना व जाखल खंड के डिपो होल्डर्स को मशीनें दी जाएगी। उसके बाद सभी राशन डिपो होल्डर्स को जिला मुख्यालय पर स्थान निर्धारित कर सबको प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि जल्द ही राशन वितरण का काम शुरू हो सके।

-

नई 5जी मशीनों का वितरण शुरू हो गया है जल्द ही डिपो होल्डर्स को प्रशिक्षण दिया जाएगा। पहले पत्र जारी किया गया उसके बाद एक सूचना जारी की गई थी कि तौल कांटे न लेकर आएं।

- कुशलपाल बूरा, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक, फतेहाबाद।

फतेहाबाद के सिरसा रोड पर विभाग के गोदाम में जमा करवाने के लिए तोल कांटे लेकर आया डिपो होल्डर। स

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें