फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: ग्रामीण सरकारी कार्यालयों में वाई-फाई की नियमित निगरानी करेंगे विभागीय अधिकारी

Fri, 13 Nov 2026 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। अधिकारियों की बैठक लेते हुए एडीसी अनुराग ढालिया। प्रशासन
विज्ञापन
फतेहाबाद। ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी कार्यालयों और संस्थानों में फ्री वाई-फाई कनेक्शन चालू रखने के लिए संबंधित विभागों को नियमित निगरानी करनी होगी। अतिरिक्त उपायुक्त अनुराग ढालिया ने शुक्रवार को समीक्षा बैठक में अधिकारियों को कनेक्शनों की स्थिति जांचने और तकनीकी खामियां दूर करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

लघु सचिवालय स्थित एडीसी कार्यालय में हुई बैठक में ग्रामीण स्तर पर डिजिटल सेवाओं की स्थिति की समीक्षा की गई। एडीसी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य गांवों के सरकारी कार्यालयों तक निर्बाध इंटरनेट सुविधा पहुंचाना है। इससे आम लोगों के काम तेजी से होंगे और सेवाओं में पारदर्शिता बढ़ेगी।
बैठक में बताया गया कि नागरिक संसाधन सूचना विभाग (क्रीड) ने आगामी दो वर्षों तक के लिए फ्री वाई-फाई कनेक्शन उपलब्ध करवाए हैं। भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) की ओर से इनका संचालन किया जा रहा है। एडीसी ने सभी विभागों को अपने अधीन आने वाले ग्रामीण कार्यालयों और संस्थानों में इन कनेक्शनों को चालू रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर वाई-फाई का डेटा उपयोग शून्य दर्ज हो रहा है वहां संबंधित अधिकारी स्वयं स्थिति की जांच करें। कनेक्शनों का नियमित उपयोग सुनिश्चित किया जाए। यदि संचालन में तकनीकी समस्या आती है तो बीएसएनएल के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-4444 पर शिकायत दर्ज करवाएं। समस्या का प्राथमिकता से समाधान करवाया जाए।
एडीसी ने विभागीय अधिकारियों से डिजिटल सुविधाओं की उपलब्धता और उपयोग की नियमित निगरानी करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि इन सेवाओं का लाभ ग्रामीण क्षेत्रों के अंतिम छोर तक बैठे नागरिकों को मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें