फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोहाना में एक मरीज पॉजीटिव, दो की रिपोर्ट आना बाकी

Fri, 11 Sep 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के अन्य जिलों में पैर पसार चुके डेंगू ने फतेहाबाद जिले में भी अपना डंक मारना शुरू कर दिया है। क्योेंकि टोहाना के कृष्णा कॉलोनी निवासी महेश कुमार की डेंगू जांच रिपोर्ट पॉजीटिव आई है।
विज्ञापन


 जिसका हिसार के अस्पताल में उपचार चल रहा है और वहीं से रिपोर्ट फतेहाबाद सिविल अस्पताल को भेजी गई है। जिसके बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। सिविल सर्जन कार्यालय ने इस संबंध में एसएमओ टोहाना को फॉगिंग व जांच आदेश जारी किए हैं। वहीं अभी दो संदिग्ध मामलों की जांच रिपोर्ट आना बाकी है।

 सबसे बड़ी बात है कि फतेहाबाद का सामान्य अस्पताल जो कि 100 बेड का है। यहां पर ना तो डेंगू जांच के लिए किट की व्यवस्था है और न किसी प्रकार से अलग से वार्ड की व्यवस्था की गई है। गंभीर मरीजों के लिए वेंटिलेटर की भी व्यवस्था नहीं है और अस्पताल को प्राइवेट अस्पताल या फिर अग्रोहा मेडिकल पर निर्भर रहना पड़ता है। डेंगू होने पर शरीर में प्लेटलेड्स की कमी हो जाती है। ऐसी अवस्था में सामान्य अस्पताल की लैब में प्लेटलेड्स की भी कोई व्यवस्था नहीं है और मरीजों को हिसार या फिर सिरसा की लैब से लाना पड़ता है।
विज्ञापन


निजी अस्पतालों में संदिग्ध मामले ज्यादा
सामान्य अस्पताल में उपचार की व्यवस्था न होने पर मरीज प्राइवेट अस्पतालों में उपचार करवाने के लिए दौड़ते हैं। लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि प्राइवेट अस्पताल के डाक्टर इस बारे में स्वास्थ्य विभाग को सूचित करने में लापरवाही दिखाते हैं जिसका नतीजा यही है कि विभाग के पास रिपोर्ट स्पष्ट नहीं हो पाती है।

क्या हैं डेंगू के लक्षण
-हड्डी तोड़ बुखार
-सिर दर्द व जोड़ों में दर्द
-आंखों के चारों ओर दर्द
-भूख की कमी
-शरीर पर लाल दाने होना

चिकित्सक से तुरंत लें सलाह : डॉ. बंसल
डिप्टी सिविल सर्जन डाक्टर सुजाता बंसल के अनुसार मरीज को बुखार होने पर पैरासीटामॉल लेना चाहिए और तुरंत चिकित्सक को दिखाना चाहिए। मरीज बिना डाक्टर की सलाह के कोई भी बुखार की टेबलेट न ले। इससे तबीयत बिगड़ सकती है जितना हो सके तरल पदार्थ का सेवन करना चाहिए।

डेंगू की एक पॉजीटिव रिपोर्ट आई है। मरीज का हिसार के अस्पताल में उपचार चल रहा है। इस संबंध में टोहाना के एसएमओ को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से फॉगिंग करवाई गई है और दवाईयां भी वितरित की जा रही हैं।
विज्ञापन

डॉ. सुजाता बंसल, डिप्टी सीएमओ फतेहाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें