फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस समस्या को लेकर बस अड्डे का गेट बंद कर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
रतिया में बस स्टैंड का गेट बंद करके रोष जताते छात्र - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
रतिया। केटी कालेज में जाने के लिए बस की समस्या को लेकर हरियाणा छात्र यूनियन के सदस्यों ने सोमवार को रतिया बस स्टैंड का गेट बंद कर प्रदर्शन किया। छात्र नेता परविंदर अलीका ने बताया कि रतिया बस स्टैंड से केटी कॉलेज तक जाने के लिए विद्यार्थियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वे बस की समस्या को लेकर पहले भी प्रदर्शन कर चुके हैं और एसडीएम रतिया से मिले थे। तब प्रशासन ने एक बस की सुविधा उपलब्ध करवा दी थी लेकिन अब काफी दिनों से दोबारा इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है। भीड़ बहुत ज्यादा होने के कारण छात्राओं के साथ धक्कामुक्की होती है और छात्राएं बस में चढ़ नहीं पाती।
विज्ञापन

परविंदर अलीका ने बताया कि सोमवार को भी बस नहीं आई और हमने रोष जताया तो एक बस में कॉलेज ले जाने के लिए बिठा दिया लेकिन बस 20 मिनट तक बस स्टैंड पर खड़ी रही। इतना ही नहीं, बाद में सभी छात्र छात्राओं को बस से नीचे उतार दिया गया और कहा यह बस नहीं जाएगी। परविंदर ने बताया कि इसके बाद विद्यार्थी जब अड्डा इंचार्ज के कार्यालय में पहुंचे लेकिन वहां पर कार्यालय में कोई नहीं था जिस पर बस स्टैंड पर मौजूद छात्र छात्राओं में रोष फैल गया और उन्होंने बस स्टैंड का गेट बंद कर नारेबाजी शुरू कर दी। बाद में बस अड्डा अधिकारियों ने पुलिस को सूचित किया तो पुलिस की एक टीम ने विद्यार्थियों को मंगलवार से नियमित रूप से बस चलने का आश्वासन दिया तो जाकर विद्यार्थी शांत हुए। इस मौके पर अमर रतिया, गौरव सोनी, बलजिंद्र, संदीप, गुरप्रीत निर्मला सहित अनेक छात्र व छात्राएं मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें