फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड सेंटर में रोजाना 30 ऑक्सीजन सिलिंडरों की डिमांड, 24 घंटे का स्टॉक बचा

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में लगाए गए ऑक्सीजन सिलिंडर। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
कोरोना संक्रमित गंभीर मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण ऑक्सीजन की डिमांड बढ़ी है। जिला कोविड सेंटर में भी ऑक्सीजन सिलिंडरों की मांग बढ़ती जा रही है। हालात ये है कि जिला अस्पताल में 24 घंटे की ऑक्सीजन का स्टॉक बचा है। अगर शुक्रवार शाम तक नया स्टॉक नहीं आता है तो गंभीर मरीजों के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं। जिला कोविड सेंटर में हालात ये हैं कि हर आधे घंटे बाद एक सिलिंडर की जरूरत है। करीब 30 सिलिंडरों की जिला कोविड सेंटर में जरूरत पड़ रही है।
विज्ञापन

वीरवार सुबह जिला कोविड सेंटर में हालात ये थे कि यहां पर 18 सिलिंडरों का स्टॉक बचा था, दोपहर बाद 30 ऑक्सीजन सिलिंडर पहुंचे तो अस्पताल प्रशासन ने राहत की सांस ली। वीरवार सुबह नागरिक अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश चौधरी ने शाम तक का स्टॉक होने की बात कही, मामला जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो प्रशासन में हड़कंप मच गया, इसके बाद सिविल सर्जन डॉ. गोबिंद गुप्ता ने प्रेस नोट जारी कर बयान दिया कि ऑक्सीजन सिलिंडरों की कमी नहीं है।
एडीसी बोले- सरकारी अस्पताल में बेड की कमी है तो सीएमओ बोले- आईसीयू में बेड की डिमांड नहीं
नागरिक अस्पताल के जिला कोविड सेंटर के हालात ये हैं कि वीरवार को आईसीयू में 6 में से एक बेड खाली है। इसके अलावा ऑक्सीजन बेड 6 खाली है। एडीसी खुद मान रहे है कि सरकारी अस्पताल में बेड की कमी है। इसको लेकर अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. मनीष नागपाल ने अधिकारियों और धर्मशाला प्रबंधकों की मीटिंग ली। बैठक के बाद फतेहाबाद की श्रीराम सेवा समिति धर्मशाला, अग्रवाल धर्मशाला, अरोडवंश धर्मशाला, बत्तरा धर्मशाला तथा बीघड़ रोड स्थित सामुदायिक केंद्र को कोविड-19 केयर सेंटर बनाया गया है। इससे पहले सिविल सर्जन डॉ. गोबिंद गुप्ता ने प्रेस नोट जारी कर बयान दिया है कि जिला कोविड सेंटर के आईसीयू में बेड की कोई डिमांड नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें