फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हालात बेकाबू, एक दिन में 8 मौतें, कागजों में पांच दर्ज, मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी, दो डॉक्टर समेत 243 कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में कोरोना जांच करवाने पहुंचे लोग। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण बेकाबू होता जा रहा है और मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। वीरवार को जिले में रिकॉर्ड कोरोना संक्रमित 8 लोगों की मौत हुई है। हालांकि प्रशासन ने कागजों में पांच मौत दर्ज की है। तीन लोग जिले से बाहर होने के कारण यहां आंकड़ा दर्ज नहीं किया गया है। वहीं देर शाम आई रिपोर्ट में दो डाक्टर समेत 243 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक जिले में कुल मौत का आंकड़ा 157 तक पहुंच गया है। 22 दिनों में ही 34 मौतें हुईं हैं। वहीं अब तक 7391 लोग संक्रमित मिल चुकें हैं, फिलहाल जिले में 1807 मामले सक्रिय हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक फतेहाबाद के जगजीवनपुरा मोहल्ला निवासी 30 वर्षीय युवती की मौत हुई है। युवती की 20 अप्रैल को रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी और वीरवार सुबह दम तोड़ दिया। फतेहाबाद के रामनिवास मोहल्ला निवासी 41 वर्षीय महिला की मौत हुई है। महिला की तीन दिन पहले कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी। महिला को फतेहाबाद के जिला कोविड सेंटर में दाखिल करवाया गया था। बुधवार को तबीयत बिगड़ने पर अग्रोहा रेफर किया गया। यहां पर मौत हो गई। तीसरी मौत टोहाना के आजाद नगर निवासी 53 वर्षीय व्यक्ति की हुई है। निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था, यहां उपचार के दौरान मौत हो गई। चौथी मौत गांव नंहेड़ी निवासी 63 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हुई है। महिला फतेहाबाद के निजी अस्पताल में दाखिल थी और 16 अप्रैल को कोरोना संक्रमित मिली थी। वीरवार सुबह दम तोड़ दिया। पांचवीं मौत रतिया निवासी 90 वर्षीय महिला की रतिया के कोविड सेंटर में हुई है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग ने अभी तीन मौतों को रिकॉर्ड में दर्ज नहीं किया है। टोहाना निवासी 54 वर्षीय आरएमपी हिसार के निजी अस्पताल में दाखिल था, जिसका टोहाना में क्लीनिक है और यहां जांच करवाने पर कोरोना संक्रमित मिला था और उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके अलावा रतिया के वार्ड नंबर 9 निवासी व्यक्ति पंजाब के जीरकपुर के अस्पताल में दाखिल था, यहां पर मौत हो गई। रतिया नगर पालिका टीम ने दाह संस्कार किया है। पंजाब के मानसा निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग रतिया के निजी अस्पताल में दाखिल था, यहां उपचार के दौरान मौत हो गई।
डॉक्टर, लैब तकनीशियन समेत 243 लोग संक्रमित
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक नागरिक अस्पताल फतेहाबाद की पैथोलॉजिस्ट, एनीथिसिया विशेषज्ञ, लैब तकनीशियन, निजी अस्पताल डॉक्टर कोरोना संक्रमित मिला है। इसके अलावा फतेहाबाद के गोल कोठी निवासी व्यक्ति, सन्यास आश्रम रोड निवासी व्यक्ति, योग नगर निवासी युवक, किरढ़ान निवासी लड़की, अशोक नगर निवासी युवती, सोत्तर भट्टू निवासी युवक, गांव ढिंगसरा निवासी 8 और 10 साल के भाई-बहन, सतीश कॉलोनी निवासी दंपती, मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी, अग्रवाल कॉलोनी निवासी व्यक्ति, ठाकर बस्ती निवासी व्यक्ति, डीसी कॉलोनी निवासी युवक, रामनिवासी मोहल्ला निवासी युवक, हुडा सेक्टर में एक ही परिवार के तीन लोग, भीमां बस्ती में एक ही परिवार के 5 लोग, डीसी कॉलोनी निवासी बाप-बेटा, रतिया में एक वर्षीय बच्ची, टोहाना के गांव समैन निवासी 6 लोग, फतेहाबाद के भोड़िया खेड़ा निवासी एक ही परिवार के सात लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

कोविड अस्पताल में खाली बेडों की स्थिति
अस्पताल बिना ऑक्सीन ऑक्सीजन बेड आईसीयू ऑक्सीजन बेड वेंटिलेटर
जिला अस्पताल 0 5 1 5
सद्भावना 14 1 2 1
रतिया 5 5 0 0
टोहाना 20 17 0 3
मिगलानी 0 0 0 1
कोट
टोहाना के आरएमपी और रतिया निवासी पंजाब के व्यक्ति की मौत की अभी सूचना नहीं आई है। पंजाब के व्यक्ति की यहां मौत हुई है उसकी सूचना पंजाब में भेज दी गई है। जिले के किसी निवासी की मौत की लिखित सूचना आती है उसे रिकॉर्ड में दर्ज कर लिया जाएगा। वीरवार को जिले में 5 मौत हुई है और 243 केस मिले है।
विज्ञापन

- डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें