फतेहाबाद में आयोजित बैठक में भाग लेते संगठन के कार्यकर्ता।
टोहाना। राष्ट्रीय मजदूर किसान मंच और नेशनल एलायंस फॉर लेबर राइट्स ने श्रमिकों के लिए सरकारी कार्यक्रमों, कानूनों और नीतियों में सुधार की मांग की है।
इसके लिए शनिवार को हुई बैठक में राष्ट्रीय किसान मजदूर मंच से धीरज और नेशनल एलायंस फॉर लेबर राइट्स से राजेश उपाध्याय ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि संगठन ने हरियाणा और पंजाब के सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ परिचर्चा की गई। इस परिचर्चा का उद्देश्य सामाजिक कार्यकर्ताओं के सुझावों को आपस में साझा कर उन्हें समझना है। चिह्नित सुझावों को सरकार के पास विचार के लिए भेजा जाएगा।
उन्होंने कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता श्रमिकों के विभिन्न वर्गों के साथ काम करते हैं। उनके लिए चलने वाले सरकारी कार्यक्रमों, कानूनों और नीतियों से नियमित रूप से रूबरू होते हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यक्रमों और कानूनों में कई तरह के सुधार की जरूरत महसूस की जाती है।
पीएचसी पंजोखरा साहिब में मौजूद लैब। संवाद