फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता के चुने हुए प्रतिनिधियों को राजनीतिक कारणों से हटाना ठीक नहीं : अजय गावड़

Sun, 12 Jan 2025 06:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
 पंचायत समिति रतिया के चेयरमैन केवल मेहता को बधाई देते अन्य ब्लॉकों के पंचायत समिति चेयरमैन।
विज्ञापन
रतिया। रतिया पंचायत समिति के चेयरमैन केवल मेहता के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव खारिज होने के बाद शनिवार को उनके कार्यालय में विभिन्न ब्लॉक के पंचायत समिति चेयरमैन व प्रतिनिधियों ने पहुंच कर उन्हें बधाई दी। इस दौरान विकास कार्यों के कराने पर जोर दिया गया। हिसार पंचायत समिति के चेयरमैन अजय गावड़ ने कहा कि सरकार चाहे किसी भी पार्टी की हो, जनता के चुने हुए प्रतिनिधियों को राजनीतिक कारणों से हटाना ठीक नहीं है
विज्ञापन

इस दौरान नारनौंद चेयरमैन प्रदीप नरवाल, फतेहाबाद पंचायत समिति चेयरमैन प्रतिनिधि अजय बरसीन, अग्रोहा पंचायत समिति चेयरमैन आनंद कुमार, भट्टू पंचायत समिति चेयरमैन प्रवीण लूना सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। अजय गावड़ ने कहा कि लोकतंत्र में जनता की आवाज को सुनना चाहिए। प्रशासनिक अधिकारियों को बिना किसी दबाव के अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि अपने हितों की रक्षा को लेकर जल्द ही प्रदेश के सभी 22 जिलों के चेयरमैन बैठक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें