फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामी नगर के प्राइमरी स्कूल का निरीक्षण करने पहुंची डीईईओ

विज्ञापन
फतेहाबाद के स्वामी नगर में प्राइमरी स्कूल। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के स्वामी नगर में राजकीय प्राइमरी स्कूल के बने नए भवन में जाने के लिए विद्यार्थियों को रास्ता न मिलने और खेतों से होकर जाने के मामले में उपायुक्त प्रदीप कुमार ने संज्ञान लिया है। इसको लेकर अमर उजाला के मंगलवार के अंक मुद्दे को उठाया गया था। उपायुक्त ने मामले में जिला शिक्षा अधिकारी से रिपोर्ट मांगी है। उपायुक्त के आदेश के बाद जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी अनीता सिंगला स्वामी नगर के राजकीय प्राइमरी स्कूल में पहुंची और निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इसके अलावा जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने स्कूल के रास्ते को लेकर भी इंचार्ज से रिपोर्ट ली। डीईईओ ने स्कूल इंचार्ज को आदेश दिए कि एसएमसी की बैठक बुलाकर स्कूल के रास्ते को लेकर प्रस्ताव तैयार करें। इसके बाद उपायुक्त के सामने मामला रखा जाएगा कि जो समस्या है उसका हल निकाला जा सके। इसके अलावा डीईईओ ने स्कूल इंचार्ज से हाजिरी की रिपोर्ट भी ली।
कोट
स्वामी नगर के राजकीय प्राइमरी स्कूल का निरीक्षण किया गया है। जहां तक रास्ते की बात है उसको लेकर एसएमसी के साथ बैठक की जाएगी। इसके बाद प्रस्ताव तैयार किया जाएगा और उपायुक्त के सामने रखेंगे ताकि समस्या का हल हो सके।
विज्ञापन

- अनीता सिंगला, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी
कोट
स्कूल जाने के लिए विद्यार्थियों को रास्ता न मिलने के मामले में जिला शिक्षा अधिकारी को आदेश दिए हैं कि समाधान करवाएं। मामले में जल्द समाधान करवाया जाएगा।
विज्ञापन

- प्रदीप कुमार, उपायुक्त
----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें