फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक में फैसला, 26 को करेंगे डीसी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन

Sat, 16 Nov 2024 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। भारतीय किसान यूनियन नैन की बैठक पक्का मोर्चा स्थल पर आयोजित की गई। जिसमें फैसला किया गया कि देश के सभी उपायुक्त कार्यालय के समक्ष 26 नवंबर को प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले के संयुक्त किसान मोर्चा के सभी संगठन 26 नवंबर को फतेहाबाद स्थित उपायुक्त कार्यालय के सामने पार्क में एकत्रित होंगे। केंद्र सरकार ने संगठन के साथ जो मांगें पूरी करने का वादा किया था, उस पर सरकार खरी नहीं उतरी है, इसलिए प्रधानमंत्री के नाम उपायुक्त काे मांगों का ज्ञापन दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि गांव दमकोरा में बने बिजली घर से तानाशाही करते हुए बिजली शहरी काॅलोनियों को सप्लाई करने की लाइन को ग्रामीणों के विरोध के बावजूद डाला जा रहा है। संगठन इसका सख्त शब्दों में विरोध करता है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर प्रशासन ने जबरदस्ती करने की कोशिश की तो संगठन ग्रामवासियों के साथ मिलकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे और सारी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रशासन ग्रामीणों के साथ समझौते के तहत कार्य करें। इस मौके पर लाभ सिंह, रणजीत सिंह, गुरदयाल सिंह, सतबीर सिंह, सूबे सिंह आर्य, पाल सिंह कन्हड़ी, बलराज सिंह, गोविंद सिंह, पोला सिंह, सतबीर पूनिया, गांव दमकोरा से पूर्व सरपंच अजैब सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें