फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: फिर बदला फैसला, स्कूलों को अपने स्तर पर ही परीक्षा लेने के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। छात्र मूल्यांकन परीक्षा (सैट) को लेकर शिक्षा विभाग निदेशालय ने एक बार फिर से अपना फैसला बदल दिया है। निदेशालय खुद अपने फैसले पर स्थिर न रहते हुए स्कूलों को अपने स्तर पर परीक्षाएं लेने के निर्देश दिए हैं। स्कूलों को खुद डेटशीट तैयार करनी होगी और फिर प्रश्न पत्र तैयार करवाकर परीक्षाएं लेनी होगी।
विज्ञापन


विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर को जांचने के लिए विभाग द्वारा 10 दिसंबर से कक्षा छठी से बारहवीं की परीक्षाएं ली जानी थी। ये परीक्षाएं एक सप्ताह तक होनी थी। इसको लेकर 22 नवंबर को निर्देश जारी किए गए थे। बताया जा रहा है कि प्रश्न पत्र तैयार होने के चलते फैसला बदला गया है। जिले के करीब 61 हजार विद्यार्थियों पर असर पड़ा है।

-

इन विद्यार्थियों की होनी थी परीक्षाएं :

कक्षा विद्यार्थियों की संख्या

छठी 9072

सातवीं 9732

आठवीं 10407

नौवीं 10657

दसवीं 8363

ग्यारहवीं 7959

बारहवीं 5596

-

असमंजस में स्कूल, शैक्षणिक स्तर पर पड़ेगा असर :

शिक्षा विभाग निदेशालय द्वारा निर्देश जारी करने के बाद स्कूल प्रशासन असमंजस में है। शिक्षकों का कहना है कि वार्षिक परीक्षाएं कुछ समय बाद होनी है। इन परीक्षाओं को लेने का मकसद ये ही था कि जो कमियां हैं उन्हें दूर किया जा सके। लेकिन विभाग ने स्कूलों को सेट के प्रश्न पत्र तैयार करने में उलझा दिया है। ऐसे में शिक्षक कब प्रश्न पत्र तैयार करेंगे और कब छपवाई करवाकर परीक्षा ली जाएगी।
विज्ञापन


निदेशालय में बैठकर अधिकारी ले रहे फैसला

शिक्षा विभाग निदेशालय सैट को लेकर तीन बार फैसला बदल चुका है। अब फिर अचानक फैसला बदला गया है। इससे अव्यवस्था हो जाएगी। सैट के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति ही रह जाएगी। विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर का पता नहीं चल पाएगा। बजट पर भी असर पड़ेगा। ऐसे में विभाग को खुद ही डेटशीट तय करके और प्रश्न पत्र जारी करने चाहिए।
विज्ञापन


- रामेश्वर वर्मा, स्कूल इंचार्ज, राजकीय कन्या हाई स्कूल, बस्ती भीमां

-
सैट को लेकर शिक्षा विभाग निदेशालय के जो निर्देश आए हैं उन्हें स्कूलों को अवगत करवा दिया गया है। सैट को लेकर अव्यवस्था नहीं होने दी जाएगी।

- वेद सिंह दहिया, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें